रेस्टोरेंट में खाना खाने आये दोस्तों पर चाक़ू से हमला, तीन घायल , एक नाजुक

*खराब पेय पदार्थ की शिकायत करने पर एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर दो लोगों को चाकू से गोदा, हालत गम्भीर*

नोएडा में लास्ट लेमन बार मर्डर का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है इस बीच खराब जूस की शिकायत करने पर एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर दो लोगों को चाकू से गोद दिया। मामला नोएडा के सेक्टर 15 के द फूड विला रेस्टोरेंट का है । दोनों युवक नोएडा के कैलाश अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वही परिवार का आरोप है की पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसका फायदा आरोपियों को मिलेगा।

नोएडा के सेक्टर 15 स्थित यह वही द फूड विला रेस्टोरेंट है जिससे 30 तारीख की रात दिल्ली के न्यू अशोक नगर के रहने वाले शैलेंद्र पाल अपने दोस्त रोहित निषाद और विशाल गौतम के साथ सेक्टर-15 के फूड जिला चाय सुट्टा रेस्तरां में आये थे। शैलेंद्र पाल ने कोल्ड काफी और शेक आर्डर किया था। जब उन्होंने कोल्ड काफी पी तो उसको स्वाद अच्छा नहीं था। इसकी शिकायत उन्होंने रेस्तरां कर्मियों से की। शैलेंद्र पाल का आरोप है कि शिकायत के बाद गलती मानने के बजाय रेस्तरां मालिक ने उनसे विवाद शुरू कर दिया और हाथापाई करने लगे।

इस दौरान रेस्तरां मालिक ने अपने करीब चार कर्मचारियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। एक कर्मी ने विशाल गौतम पर चाकू से हमला किया। रोहित निषाद और शैलेंद्र पाल ने जब उसे बचाने का प्रयास तो उन पर भी चाकू से हमला किया गया। विशाल और निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में इन दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है वही पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने हल्की-फुल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जिसका फायदा आरोपियों को मिलेगा।

एडिशनल डीसीपी का कहना है कि सूचना मिलते ही मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है 2 दिन बीत जाने के बाद 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया हैं.

PRESS RELEASE BY NOIDA POLICE :

थाना फेस 1 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग मे 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, निशादेही से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू बरामद

थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 02.05.2022 को थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 140/22 धारा 307/323/324/504/506 भादवि0 के वांछित अभियुक्त (1) अजय जैसवाल पुत्र अर्जुन नि0 ई 253 सै0 15 नोएडा (2) शनि पुत्र सुरेन्द्र नि0 जेजे कालौनी सै0 16 नोएडा को गली न0 1 सेक्टर 15 फूडजिला रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया गया । बालअपचारी की निशादेही पर एक चाकू (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया गया है,जिसके सम्बन्ध मे थाना फेज 1 नोएडा पर मु0अ0सं0 141/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
(1) अजय जैसवाल पुत्र अर्जुन नि0 ई 253 सै0 15 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
(2) शनि पुत्र सुरेन्द्र नि0 जेजे कालौनी सै0 16 नोएडा, गौतमबुद्धनगर

01 बालअपचारी

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 140/22 धारा 307/323/324/504/506 भादवि0 थाना फेस 1 गौतमबुद्धनगर ।
2. मु0अ0सं0 141/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस 1 गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त 01 चाकू

मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश, तीन गिरफ्तार
बाईक बोट कम्पनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार
अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत
दादरी पुलिस और आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, 135 पेटी विदेशी शराब और ट्रक बरामद
मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी दहन मामले में चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पी - 3 : चोरों की पुलिस को चुनौती, सहमे लोग
शौक के लिए छात्र ने शोरूम से मोबाईल झपटमारी की , गिरफ्तार 
साइबर ठगों का गिरोह धरा, डिजिटल अरेस्ट और गेमिंग-ट्रेडिंग ऐप से ठगी का पर्दाफाश
सेक्टर 20 थाना पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल स्नैचर, 8 चोरी की मोबाईल व चाकू बरामद 
जज की कार से कार दुर्घटना का मामला, आरोपी गिरफ्तार
बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग करते विडियो वाइरल, दो घायल
गौतमबुद्धनगर : पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व बेटे को मारी गोली, हालात नाजुक
मुठभेड़, कासना पुलिस हत्थे चढ़े ईनामी बदमाश, कई लूट का खुलासा
युवक गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा बरामद
ग्रेनो में अतीक अहमद की प्रॉपर्टी होने का खुलासा, एसटीएफ के राडार पर