ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में बना ‘ओह ताज’ आम जनता के लिए खुला

  • मनोरंजन के साथ ही ताज महल कैसे बना यह भी जानने का मिलेगा मौका
  • लाइव शो व होलोग्राफिक शो होंगे आकर्षण का केंद्र
  • आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से होती है शहर की पहचान- डॉ. महेश शर्मा
  • एक हजार से अधिक क्षमता वाले वैंकेटहॉल का किया गया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वासियों को परिवार के साथ मनोरंजन करने का एक और अच्छा स्थान मिल गया है। शहर के सेक्टर बीटा-टू स्थित ओमेक्स कनॉटप्लेस मॉल में ‘ओह ताज’ दोबारा से आपका मनोरंजन व स्वागत करने को तैयार है। एमएमवी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा शनिवार को यहां एक हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाले वैंकेटहॉल का उद्घाटन किया गया। इस खास मौके पर सूफी व शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, एमएमवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय सरीन, मनीष वर्मा, मोहित शर्मा, ऋषभ जायसवाल,ओमेक्स से सिद्धार्थ कात्याल समूह निदेशक परियोजना व राजू शर्मा अध्यक्ष ओमेक्स लिमिटेड ने किया। ‘ओह ताज’ के रीलांचिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर का नोएडा व ग्रेटर नोएडा विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुके हैं। किसी भी शहर की पहचान वहां रहने वाले लोगों के साथ ही आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से होती है। ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की जो शानदार आकृति बनाई गई है, उससे निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं अजय सरीन ने बताया कि यहां आने वाले दर्शकों के लिए हर रोज लाइव शो प्रदर्शन व होलोग्राफिक शो होंगे। ‘ओह ताज’ आम जनता के किए खोल दिया गया है। हर रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। अजय सरीन ने बताया कि दर्शकों को ऐसा लगेगा जैसे वे वास्तविक ताज महल का दीदार कर रहे हैं। शाहजहां- मुमताज रंगमंच के ताज महल कैसे बनाया गया था आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। शाहजहां व मुमताज के बारे में तहखाने में होलोग्राफिक शो देखने को मिलेगा। इसका आनंद उठाने के लिए टिकट की कीमत 500 रुपए निर्धारित की गई है। टिकट प्रवेश द्वार से सीधे या वेबसाइट www.ohmaxdreamworld.com से बुक कर सकते हैं।
इस मौके पर अन्य अतिथि व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

Rajinikanth को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने भी दी 'थलाइवा' को बधाई
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ऑनलाइन राउंड संपन्न, 648 छात्रों ने प्रस्तुत ...
ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी हुई महंगी, 117 वीं बोर्ड बैठक की पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट
45 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, चकमा देने के लिए ये हथकंडा अपनाया, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढाए हाथ
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक धनराशि दान स्वरूप करें प्रदान: जिलाधिकारी
देश भर के 3 लाख के डाक्टरों की हड़ताल शुरू, ओपीडी में पसरा सन्नाटा, मरीज परेशान
ममेरे भाई ने किया रिश्ते का खून ,क्यों पढ़ें पूरी खबर
सड़क निर्माण कार्य में हो रहा है भ्रष्टाचार : प्रवीण भारतीय 
कल का पंचांग, 25 दिसंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अर्बन एक्सिस करेगा एनसीआर में विस्तार
तालाबों, ग्रीन बेल्ट व पंचायत घरों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को चलेगा अभियान
7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू (अंबावता) ने सौंपा ज्ञापन
आनंद विहार व कौशांबी बस अड्डों पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, हैरान कर देने वाली हैं तस्वीरें
आईटीएस डेन्टल में एमडीएस के विद्यार्थियों का नया सत्र हुआ प्रारम्भ
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार