सड़क पार करते समय तेज रफ़्तार कार ने पांच छात्र-छात्राओं को कुचला, बीटेक छात्र की मौत, चार घायल
ग्रेटर नोएडा : शनिवार रात करीब 11 बजे रेयान गोल चक्कर के पास अज्ञात कार ने पांच विद्यार्थियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आयुष शर्मा ( 23 वर्ष) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य चार छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र थे। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से मृतक छात्र के शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
सड़क हादसे में मृतक व घायल छात्रों का पूरा पता
1- आयुष शर्मा (मृतक) – निवासी मकान नंबर : 71 मानस नगर थाना शाहगंज आगरा (बीटेक: गलगोटिया कालेज)
घायलों की सूची :-
-आदित्य निवासी बरौनी बेगूसराय, बिहार (एमबीए)
– अंजली यादव निवासी छतीसान थाना मडियख जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश (एमबीए)
– ईशा निवासी परियावा थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश (एमबीए)
– वैष्णवी निवासी कुंडा प्रतापगढ़ (बीटेक)
