डीडी आरडब्ल्यूए ने प्रतिभाओं का किया सम्मान, सन फोर्ट वर्ल्ड स्कूल में हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा : आज डीडी आरडब्लूए के द्वारा सन फोर्ट वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नवाब सिंह नागर , अध्यक्ष गन्ना विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.पी सिंह अध्यक्ष डीडी आरडब्ल्यूए ने की।

इस सम्मान समारोह में ग्रेटर नोएडा के सभी सामाजिक संगठन व सभी सेक्टर के आरडब्लूए के पदाधिकारी उपस्थित हुए। डीडी आरडब्ल्यूए के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं व मोमेंटो देकर स्वागत व सम्मान किया गया।
खेल प्रतिभा में बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी सिंह व अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अपूर्वा सिंह को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सनफोर्ट स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी हौसलाअफजाई के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल का बहुत बड़ा योगदान रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना सेठ व स्कूल के प्रबंधक अरविंद मिश्रा भी उपस्थित रहे। उनका भी स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के नाम इस प्रकार है।
इस मौके पर गीता पंडित चेयरमैन नगर पालिका दादरी , शेर सिंह भाटी महासचिव डीडी आरडब्लूए , जितेंद्र भाटी उपाध्यक्ष डीडी आरडब्लूए, राजे कसाना वरिष्ठ भाजपा नेता , ईलम सिंह नागर, ममता तिवारी, संजीव कुमार, अनिल कुमार, एसपी चौहान राजीव सिंह, अनिल खन्ना रिशभ शुक्ला, एम पी सिंह, आलोक सिंह , भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन (भानु), देवेंद्र टाइगर फेडरेशन अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा, दीपक भाटी महासचिव फेडरेशन ग्रेटर नोएडा, सरदार मंजीत सिंह, रणवीर सिंह भाटी पूर्व प्रधानाचार्य, राकेश भाटी, ओमेंद्र कसाना, बब्बल भाटी , विकास जतन प्रधान, अमित पहलवान , बलराज हूण, दलबीर सिंह, तिलक राम भाटी, जे पी एस रावत, आनंद भाटी, भगवत सिंह , रकम सिंह , भानु प्रताप , प्रवीण भारतीय , आलोक नागर, ऋषि पाल भाटी, देवराज नागर, रोशनी सिंह, ज्योति सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
