स्वच्छता अभियान को बढ़ाएगी हिन्दू युवा वाहिनी : चैनपाल प्रधान
ग्रेटर नोएडा : आज हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक दनकौर मण्डल कार्यालय पर सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने की व संचालन मण्डल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने किया। जिला संयोजक योगराज हिन्दू ने जिले मे हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान की प्रशंसा की और कहा स्वच्छता अभियान से जुड़ना पवित्र कार्य है। समाज तब स्वच्छ होगा जब व्यक्ति स्वस्थ होगा।
स्वस्थ व्यक्ति खुद प्रगतिशील बनकर राष्ट्र को नया जीवन देता है। हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की जो उत्तर प्रदेश मे अलख जगाई है उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता अनिवार्य है स्वछता मिशन के लक्ष्य को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। चैनपाल प्रधान ने कहा कि भूमि को माता इसलिये कहते हैं क्योंकि भूमि में ही गन्दगी का शोधन करने की क्षमता होती है। माता इसलिये क्योकि हिन्दू व सभी धर्मो के समुदाय से जुड़ी मान्यता उस भूमि की प्रतिमूर्ति के रूप मे स्थापित होती है। इस मौके पर योगराज, सुशील गौड़ , नवीन शर्मा , धर्मेंद्र भाटी, डॉ. अमित मावी, मनोज राजपूत , जितेंद्र भाटी, विकास शर्मा , राजू उपाध्याय, महेश नाथ , गुरुप्रसाद, मोहित, सुंदर खटाना , अविनाश भाटिया, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
