नोएडा ट्रैफिक पुलिस के साथ पहल टीम करेगी सयुक्त वॉलंटियर कार्यक्रम
पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के.सिंह और निर्भय सिंह ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी श्री गणेश प्रसाद साहा जी से गुरुवार को मुलाकात कर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित वॉलंटियर कार्यक्रमों में संयुक्त रूप से मुहिम को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा इस पर डीसीपी श्री गणेश प्रसाद साहा जी ने ख़ुशी जाहीर करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा वॉलंटियर कार्यक्रमों में फाउंडेशन को संयुक्त रूप से कार्य करने की स्वीकृत दी।
फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के.सिंह ने बताया कि पहल वेलफेयर फाउंडेशन एक पंजीकृत गैर लाभकारी सामाजिक संगठन है। हमारे संगठन के सदस्यों द्वारा पूर्व में भी सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में योगदान दिया गया है। इसी कड़ी में नोएडा तथा नोएडा एक्सटेंशन में आए दिन ट्रैफिक की परेशानी से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद हेतु नोएडा ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी को पत्र सौंपा गया है । नॉएडा ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर चंदप्रकाश मिश्रा जी के सहारनीय सहयोग से अधिकृत वॉलिंटर बनकर एवम जागरूकता अभियान में मदद करने में संगठन की टीम को काफी खुशी होगी।
