पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर साइबर सेल का सराहनीय कार्य, पिछले दो माह साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को  9 लाख रूपये वापस दिलाए 

साइबर सेल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा माह मार्च व अप्रैल 2022 में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का शिकार हुए पीडित व्यक्तियों की कुल 09 लाख 10 हजार 907 रूपये की धनराशि को त्वरित कार्यवाही करते हुये वापस कराया गया।

निम्न प्रकरणों में धनराशि को वापस कराया गया।

1 – आवेदक के अकाउंट से, ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाले गए 175000 रुपए की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर रिफंड कराया गया है।
2- आवेदक  के ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाली गई  ₹24800 की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर रिफंड कराया गया है।
3- आवेदक के  ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाली गई 10000 रुपए की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर वापस रिफंड कराया गया है।
4-आवेदक के  ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाली गई 20047 रुपए की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर वापस रिफंड कराया गया है।
5-आवेदक के  अकाउंट से ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाली गई 161400 रुपए की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर वापस रिफंड कराया गया है।
6-आवेदक के  ऑनलाइन फ्रॉड कर ठगी गई 25000 रुपए की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर वापस रिफंड कराया गया है।
7- आवेदक के कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाली गई ₹133455 की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर वापस रिफंड कराया गया है
8-आवेदक के  ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाली गई 8305 की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर वापस रिफंड कराया गया है।
9- आवेदिका के अकाउंट से ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाली गई ₹52900 की धनराशि को संबंधित से पत्राचार कर रिफंड कराया गया है।
10- थाना सेक्टर 49 पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 108/2022 में त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी के ₹300000 को संबंधित से पत्राचार कर रिफंड कराया गया है।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक बातेंः-

1. जल्दबाजी में किसी से भी फोन कॉल पर बातें ना करें और ना ही किसी भी गैर परिचित व्यक्ति से अपनी बैंक से संबंधित जानकारी शेयर करें।
2. अपने डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी कभी किसी को शेयर ना करें जैसे- कार्ड पर लिखे 16 डिजिट नंबर कार्ड का सीवीवी तथा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त होने वाली ओटीपी आदि।
3. सदैव ध्यान रखें कि किसी को यदि आपको धन भेजना है तो केवल अकाउंट नंबर की आवश्यकता होती है।
4. कभी भी अपना यूपीआई पिन किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर ना भरे, इससे आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और धनराशि कट सकती है।
5. आजकल प्ले स्टोर के माध्यम से अनेक रिमोट ऐप प्रचलित है जिनका प्रयोग आपके फोन,डेक्सटॉप आदि को रिमोट पर लेकर चलाने के लिए किया जाता है,किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल ना करें। ऐसा करने से आपके फोन का सभी डाटा अज्ञात के पास जा सकता है और आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
6. आजकल प्ले स्टोर पर अनेक क्विक लोन देने वाली एप्लीकेशन उपलब्ध है कृपया कर ऐसी किसी भी एप्लीकेशन को अपने फोन अथवा डेक्सटॉप या अन्य कहीं भी डाउनलोड ना करें यह एप्लीकेशन आपके फोन का एक्सेस प्राप्त कर आप की गोपनीय जानकारी को लेकर आप को ब्लैकमेल कर सकते हैं।

मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

यह भी देखे:-

पूर्व नौकर और ड्राइवर ने मिलकर की करोड़ों की चोरी, सेक्टर-39 पुलिस ने किया खुलासा
Bikes In September : सिंतबर में होने वाली है नई रेंज की बाइक्स लांच, बाइक लवर्स की बल्ले-बल्ले
चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदखुशी
अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, मिट्टी भरे हुए  ट्रैक्टर ट्राली जब्त, खनन माफिया फरार 
ग्रेटर नोएडा : पति ने पत्नी की हत्या कर सरेंडर किया, हत्या के बाद दो दिन लाश के साथ बिताया
बिसरख पुलिस ने शातिर  वाहन लूट गैंग का किया पर्दाफ़ाश , पांच बदमाश गिरफ्तार 
लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को लूटा
शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी
चोरी की योजना बना रहे चार बदमाश की गिरफ्तार
यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और हर सुविधा की गारंटी : सीएम योगी, प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का किया उद्...
लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
बीमा के करोड़ों की रकम हड़पने की साजिश का पर्दाफाश , पढ़ें पूरी खबर
NEWS FLASH : कार में सवार परिवार को बंधक बनाकर लूट
KBC 13: 1 करोड़ जीतकर इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुदेला
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, हर हर महादेव का उद्घोष कर हुए काशी से संबंधों को जोड़ा
ईशान शिक्षण संस्थान के संस्थापक ई.ओपी अग्रवाल का निधन, जिनकी प्रेरणादायक यात्रा और अनकहे-अनसुने किस्...