बार में अब बाउंसर नहीं रखें जाएंगे, आबकारी विभाग ने बार होटल रेस्टोरेंट मालिकों के साथ की बैठक, कस्टमर के साथ शालीनता से पेश आने की दी नसीहत, बार मालिकों व कर्मचारियों का होगा सत्यापन

ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बार होटल रेस्टोरेंट के मालिकों के साथ बैठक कर अब बाउंसर को होटल में नहीं रखने का निर्देश दिया। साथ ही कस्टमर के साथ अभद्रता नहीं करने की नसीहत दी। बता दें दो दिन पहले ही नोएडा में गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार रेस्टोरेंट में एक पार्टी कर रहे कस्टमर पेशे से मैनेजर बृजेश राय की बाउंसर और बार स्टाफ ने बिल के विवाद में मारपीट की थी और पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आबकारी विभाग और प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। प्रशासन ने कहा है अगर कोई कस्टमर किसी तरह का हल्ला , हंगामा या मारपीट कर रहा है तो पुलिस को सूचना देकर उनकी सहयता लें और आबकारी विभाग को सूचित करें। खुद से कोई कार्यवाही न करें ।

जिला सूचना अधिकारी ने बताया गार्डन गैलेरिया मॉल में हुए दु:खद प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई ।

समस्त बार स्वामी व बार से सम्बन्धित कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस आयुक्त व जिलाधिकरी के नेतृत्व में गार्डेन गैलेरिया माल में हुये दु:खद प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुये आज संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार मेरठ ने कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त बार/होटल/रेस्टोरेंट के अनुज्ञापियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि गार्डेन गैलेरिया माॅल में घटित घटना को दृष्टिगत रखते हुये यह निर्णय लिये गये है कि किसी भी बार में बाउंसरों को नही रखा जायेगा एवं सभी बार मालिकों को यह भी निर्देशित किया गया कि ग्राहकों से विन्रम व्यवहार रखें और किसी तरह का दुर्व्यवहार ना किया जायें। यदि जनपद के किसी भी बार में ऐसा होता पाया जाता है तो सम्बन्धित बार के विरूद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि यदि किसी बार में किसी व्यक्ति द्वारा कोई अव्यवस्था पायी जाती है या कोई मारपीट या लड़ाई जैसी कोई घटना घटित होने की संभावना रहती है तो तत्काल पुलिस और आबकारी विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करें स्वयं से कोई कार्यवाही करने की चेष्टा न करें। उन्होंने जनपद के समस्त बार अनुज्ञापियों को यह भी निर्देश दिये कि उनके द्वारा बार स्वामी व बार से सम्बन्धित सभी कर्मचारियों की लिस्ट फोटो और आधार कार्ड 100 रूपये के स्टाम्प पेपर पर 2 सेट में तत्काल आबकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि सबका चरित्र सत्यापन कराया जा सके। बैठक का सफल संचालन जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।

यह भी देखे:-

कौन है छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले का मास्टरमाइंड हिडमा, जिस पर है 25 लाख का इनाम
डिप्टी रजिस्ट्रार का गौतमबुद्ध नगर की सभी सोसायटियों को लिफ्ट-एस्केलेटर के सम्बंध में जरूरी निर्देश,...
SCHOOL REOPEN IN UP : सीएम योगी ने दिए कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखने के सख्त निर्देश
नोएडा की डॉ० कर्णिका तिवारी बनी मिसेज टूरिज्म क्वीन ऑफ ओशिनिया
Mera Ration app Download: सरकार ने लांच किया 'मेरा राशन' ऐप; अभी करें डाउनलोड-जाने इसके फायदे
AUTO EXPO 2018 - गाड़ी में ले घर जैसा मजा , क्रिकेटर गौतम गंभीर ने किया EXPANDABLE 'HOME MOTER' लॉन्...
सिंगापुर और यूएई से आक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी, अमित शाह ने गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए दिए कई ...
विश्व मधुमेह दिवस :  नोएडा एक्सटेंशन मेडिकल एसोसिएशन ( NEMA) ने पैनल डिस्कशन के माध्यम से लोगों डाय...
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव, अबतक इन लोगों ने किया नामांकन
राष्ट्रीय STEM व रोबोटिक्स प्रतियोगिता में Sparsh के छात्रों का परचम, IIT दिल्ली में हासिल की बड़ी उ...
अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
Weight Loss Fruit: अनानास और खीरे के पानी से करें बढ़ते वज़न को कंट्रोल, जानिए रेसिपी
सामाजिक संस्था नेफोमा के योगदान को देखते हुए एमसीएम कम्पनी ने पांच थर्मल टेंपरेचर स्कैनिंग मशीन और 5...
एक माह से अकेला शख्स करा रहा है 200 लोगो को भोजन
तीनों तहसीलों में 153 शिकायतें दर्ज 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा, PMO छोड़ने वाले साल के दूसरे बड़े अधिकारी