ईद पर्व को लेकर एसीपी ने कोतवाली दनकौर में शांति समिति की बैठक की

ईद पर्व को लेकर एसीपी ने कोतवाली दनकौर में शांति समिति की बैठक की
बिलासपुर(ख़ालिद सैफ़ी):गुरुवार को दनकौर कोतवाली परिसर में ग्रेटर नोएडा तृतीय एसीपी बृजनंदन राय ने ईद पर्व को लेकर हिंदू मुस्लिम दोनों वर्ग के प्रबुद्ध लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में उपस्थित लोगों से पुलिस ने आगामी पर्व ईद को मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान सैकड़ों की तादात में लोग बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।बैठक में एसीपी ब्रजनन्दन राय ने कहा कि पर्व किसी भी समुदाय का हो उसे सभी लोग आपस में मिलकर साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अशांति पैदा नहीं हो। सोशल मीडिया पर अफवाह व हिंसा फैलाने वाली पोस्ट डालने वालों लोगों को प्रतिक्रिया देने के बजाय पुलिस को सूचना दें। यदि किसी व्यक्ति या असमाजिक तत्व ने इस दौरान शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।एसीपी ने कोतवाली प्रभारी को नियमित तरीके से कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गश्त कराने के निर्देश दिये। साथ ही कोरोना की चौथी लहर की आहट से भी लोगों को अवगत कराया और मास्क लगाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर कोई जुलूस व आयोजन कार्यक्रम नहीं करेगा साथ ही तेज ध्वनि वाले लाउडस्पीकर व डीजे का  पूर्णतय प्रयोग करना पूरी तरह से बंद है।इस दौरान नासिर सलमानी,मौलाना इस्लामुद्दीन, निजामुद्दीन, जमालुद्दीन,असरफी, डॉ रहमत, कपिल गर्ग सोनू रोहित मोहित आकाश ,अब्दुल कलाम,, राकेश गर्ग,सफीक कुरेशी, शुहेब,नाजिम,अरशद सभासद,, नरेंद्र नागर, नदीम सलमानी, , आमिल और जगन प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो का दौरा किया
गौतमबुद्ध नगर : डीएम सुहास एल वाई  ने विकास कार्यों की समीक्षा की. कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्...
राम-ईशोत्सव में फैशन शो : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया
जाम से जूझने वाले लोगों को राहत भरी खबर, एलिवेटेड रोड को वाहन के लिए सुबह 6 से रात 11 बजे तक खोला गय...
YEIDA आवासीय भूखंड योजना RPS-10/2026 का ड्रा कल, दूरदर्शन समेत Grenonews YouTube Channel पर होगा Liv...
ग्रेनो प्राधिकरण ने कॉन्ट्रैक्टर   पर लगाया 20 हजार का जुर्माना
बस्ती-अयोध्या हाईवे पर हुआ भीषण हादसा 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किसानों की समस्या को लेकर डीएम मनीष वर्मा संवेदनशील, किसानों के साथ किया सीधा संवाद
श्रीकांत त्यागी की पत्नी का नोएडा पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'कहा मुझे पुरुष थाने में रखा गया'
जन विकास मंच ने मनाया योगा दिवस
फ्लैट व आवासीय भूखंड के आवंटियों को रजिस्ट्री का आखिरी मौका
बच्ची के साथ रेप के आरोपी को मिली कठोर सजा
ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार होगी जलापूर्ति
भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
सीएम योगी करेंगे सेमीकंडक्टर पार्क का शिलान्यास, पीएम मोदी वर्चुअल जुड़ेंगे, अश्विनी वैष्णव रहेंगे म...
अल्फा 2 : पेडों की कटाई के लिए अध्यक्ष ने डिपार्टमेंट को लिखा पत्र