राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए मोबाईल वैन  रवाना 

आगामी 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना तथा उक्त लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ-2 आयोजित की गई बैठक।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 27.04.2022 को प्रातः 10ः00 बजे जनपद गौतमबुद्वनगर के जनसामान्य के मध्य व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर श्री अशोक कुमार-सप्तम द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त प्रचार वाहन के माध्यम से आमजनमानस के मध्य आगामी लोक अदालत के संदर्भ में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा जनसामान्य को लोक अदालत में प्रतिभागिता हेतु जागरुक किया जाएगा। प्रचार वाहन जनपद गौतमबुद्व नगर के तीनों तहसीलों में स्थित ग्रामों में तथा नगरीय क्षेत्रों में लोक अदालत के बाबत व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनमानस को जागरुक करेगा। प्रचार वाहन को रवाना करते समय माननीय जनपद न्यायाधीश के साथ जनपद न्यायालय, गौतम बुद्ध नगर के समस्त न्यायिक अधिकारी क्रमशः प्रथम अपर जिला जज श्री वेदप्रकाश वर्मा, विशेष न्यायाधीश श्री दिनेश सिंह, तृतीय अपर जिला जज, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, पंचम अपर जिला जज श्रीमती मोना पवार, श्रीमती ऋचा उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सुशील कुमार सिविल जज सी0 डि0,  जयहिंद कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री डा0 सुरेश कुमार, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री प्रदीप कुशवाहा, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  विकास कुमार वर्मा, तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अवधेश कुमार, सिविल जज सी0 डि0/एफटीसी,  वंदना अग्रवाल सिविल जज जू0 डि0, श्रीमती महिमा जैन, सिविल जज जू0 डि0, सुश्री नितिका महाजन, सिविल जज जू0 डि0, सुश्री हर्षिका रस्तोगी, सिविल जज जू0 डि0 एवं एन0पी0सी0एल0 विभाग से  कपिल शर्मा व अधिक संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त आज दिनांक 27.04.2022 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा चिन्हित किये गये वादों में नोटिस/सम्मन तामील कराये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारियों  के साथ बैठक का आयोजन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को उनके न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा चिन्हित किये गये वादों में नोटिस व समन की तामीला सुनिश्चित करने हेतु अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार सप्तम के साथ श्री वेदप्रकाश वर्मा, अपर जिला जज प्रथम, श्री दिनेश सिंह अपर जिला जज द्वितीय, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, अपर जिला जज तृतीय, श्री जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर के साथ समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुये।

यह भी देखे:-

अपडेट : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरोध में व्यापारियों ने ख़त्म किया धरना
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
ओमकार भाटी बने सेक्टर पी-3 आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष
होम बायर्स के हक में यूपी सरकार की पहल स्वागत योग्य - नेफोवा, उठाये चंद सवाल
आईटीएस सीएचडब्ल्यूएस फ्रेशर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए “मिशन शक्ति-5.0” का किया शु...
टिक टॉक का भारतीय विकल्प है चिंगारी ऐप
प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्कूल चलो अभियान रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा देशभक्ति थीम पर कलरव कार्यक्रम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में घर पाने का एक और मौका, कैसे पढें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा में 11,250 युवाओं के लिए रोजगार का खुला रास्ता
VIDEO CONFERENCING के जरिये जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों से जुड़े मझोले उद्यमी, समस्या पर हुई चर्चा
नेफोमा टीम के सहयोग से अब तक सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क कोवैक्सीन का टीकाकरण कराया
यूपी : अयोध्या में आयुर्वेदिक और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा
सीएम योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, बोले-...इसी को कहते हैं रामराज्‍य
दीपों के उत्सव पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं