30 जून तक पानी का बिल जमा करें, 40 फीसदी छूट पाएं

  • पानी के बिल के बकाएदारों के लिए ओटीएस लागू
  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्यालय आदेश किए जारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पानी के बकाएदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू हो गई है। प्राधिकरण बोर्ड ने इस आशय का कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा में पानी के बिल के बकाएदारों को राहत पहुंचाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने बीते 05 अप्रैल को हरी झंडी दे दी है। इसके अंतर्गत 31 मार्च 2022 तक की बकाया धनराशि को 30 जून तक एकमुश्त जमा करने पर ब्याज की रकम पर पहले माह 40 फीसदी छूट मिलेगी। इसी तरह 01 जुलाई से 31 जुलाई तक एकमुश्त जमा करने पर 30 फीसदी, 01 अगस्त से 31 अगस्त तक जमा करने पर 20 फीसदी और 01 सितंबर से 30 सितंबर तक एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज की कुल रकम में 10 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से इसका कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक पानी का बिल जमा न कर पाने वाले बकायेदार इसका लाभ ले सकते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी बकाएदारों से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेते हुए भुगतान करने की अपील की है।

आवंटी बकाया रकम का भुगतान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट greaternoidaauthority.ingreaternoidaauthority.in पर जाकर कर सकते हैं। एकमुश्त समाधान योजना खत्म होने के बाद आवंटियों से कुल बकाया रकम की वसूली की जाएगी।

यह भी देखे:-

सर्दी और कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण एडवाइजरी, जानें क्या हैं जरूरी टि...
World Environment Day 2020: हर साल 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस? बता रही हैं रेखा क...
नोएड़ा : नेकी के साथ सड़क सुरक्षा का पाठ, ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अपील की
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सदस्य रक्तदान कर जरुरतमंदों की कर रहे हैं मदद
खण्डग्रास सूर्य ग्रहण कल , जानिए भारत में पड़ने वाले प्रभाव
हिंदू-मुस्लिम एक हैं, और इसका आधार है हमारी मातृभूमि- संघ प्रमुख मोहन भागवत
यूपी मिशन 2022 : लखनऊ में संघ और बीजेपी की मैराथन मीटिंग, जानिए क्या चल रही प्लानिंग
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के अद्भुत मंचन को बत...
सिरफिरे आशिक की उपचार के दौरान मौत
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
जुलाई में होगी पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षाएं, MCQ पैर्टन पर लिया जाएगा एग्जाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कोविड-19 महामारी के चलते प्रतीकात्मक होना चाहिए कुंभ मेला
संसद हमले की बरसी, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने आतंकवाद का पुतला व पाकिस्तानी झण्डा फूंका
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड मे जिला प्रशासन
भगवान रामलला के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलाए श्रद्धा के दीप
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल