समस्त जीवन सभी लोग छात्र बने रहते हैंः कपिल देव अग्रवाल

  •  सभी में सीखने का भाव होना चाहिएः कपिल देव अग्रवाल

समाज के प्रत्येक क्षेत्र में स्किल है। समस्त जीवन सभी लोग छात्र बने रहते हैं क्योंकि प्रत्येक पल व्यक्ति कुछ न कुछ सीखता है। सभी में सीखने का भाव होना भी चाहिए, क्योंकि लाखों लोग हमसे ज्यादा जानते हैं। यह बातें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल यूपी के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आईआईएमटी कॉलेज समूह द्वारा आयोजित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रीय प्रतिभा प्रतियोगिता परिणाम घोषित होने के दौरान कहीं। कार्यक्रम में सीओओ,एनईजीडी भारत सरकार के डॉ विनय ठाकुर, और निदेशक एनएसयूटी वेस्ट कैंपस, दिल्ली के डॉ. ए.पी.मित्तल ने भी अपने विचार छात्रों के समक्ष रखे। डॉ. विनय ठाकुर ने कहा कि छात्रों को किताबों का गहराई से अध्यनन करना चाहिए ताकि छोटी से छोटी बातों का पता चल सके। यह बात ठीक है कि आज का युग डिजिटलाइजेशन का है लेकिन जो ज्ञान छात्रों को किताबों से मिल सकता है वह ओर कहीं से नहीं मिल सकता है। इस दौरान तकनीकी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विजेता छात्रों को लैपटॉप, स्मार्ट फोन, गूगल असिस्टेंस स्पीकर और स्मार्ट वॉच सहित सर्टिफिकेट प्रदान किए। वहीं आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में कंपटीशन है अगर छात्र मेहनत करेंगे तो वह हर बाधा को पार कर जाएंगे। इस मौके पर कॉलेज समूह के जनरल डॉयरेक्टर डॉ. एम.के. सोनी सहित, सभी डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी और फैक्लटी के अनेक लोग उपस्थित रहे। बता दें कि इस प्रतियोगिता परीक्षा को एमओई आईआईसी भारत सरकार के सहयोग से संपन्न कराया गया था। परीक्षा को  दो चरणों में ऑनलाइन कराया गया। जिसमें 10वीं, 11वीं, 12वीं में पढ़ रहे और 12वीं कक्षा पास कर चुके छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में तर्कसंगत और समसामयिक प्रश्नों पर सवाल पूछे गए। 6 मार्च को हुई प्रथम चरण की परीक्षा के लिए देश भर से लगभग 5000 छात्रों ने भाग लिया जिसमें से 400 प्रतियोगी दूसरे चरण में पहुंचे। दूसरे चरण के लिए परीक्षा 13 मार्च को कराई गई थी।

यह भी देखे:-

आई0 टी0 एस0 डेन्टल कॉलेज  में मनाया गया योगा डे
एआई आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय मंथन में एनआईईटी की सहभागिता
एनसीवीईटी और ईएसएससीआई के बीच करार, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के क्षेत्र में वोकेशनल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
सूरजपुर में शांतिपूर्ण निकला मिलाद-उन-नबी का जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा भाईचारे का संदेश
गलगोटिया विश्वविद्यालय : लॉ कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह में ले.जनरल योगेंद्र डिमरी का प्रेरक संबोधन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोज...
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को कितना संकट, सरकार ला रही है 'बाल रक्षा किट'
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कंप्प्यूयूटिंग, बिजली और संचार प्रौद्योगिकि पर दो दिवसीय तकनीकि सेमीनार का ...
मोदी-कमला हैरिस की मुलाकात: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाक को माना आतंकियों का ठिकाना
शारदा विश्विद्यालय : स्वामी मुकुदानंदा ने बताया खुशी, सफलता और पूर्ति के सात मन्त्र
आइटीएस डेंटल कॉलेज में स्पोर्ट्स डे का आयोजन
सीट आवंटन के पहले राउंड में ही पिछले दो सालों का टूटा रिकार्ड
जीआईएमएस की फ्रेशर्स पार्टी में सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां
योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे -अमित शाह
एसीपी के साथ मीटिंग में नोवरा ने रखी गाँवों की समस्याएं