श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक 

सुनील भराला अध्यक्ष / राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्रम कल्याण परिषद की अध्यक्षता में आज श्रमिक प्रतिनिधियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं श्रम विभाग के अधिकारी के साथ श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में एन0ई0ए0 सभागार, सेक्टर-06, नोएडा, गौतमबुद्धनगर में बैठक आयोजित की गई।

सहायक श्रम आयुक्त कृते-उप श्रम आयुक्त गौतम बुद्ध नगर शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित सुनील भराला अध्यक्ष / राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्रम कल्याण परिषद द्वारा आज एन0ई0ए0 सभागार, सेक्टर-06, नोएडा, गौतमबुद्धनगर में श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित योजनाओं यथा डा0 ए0पी0जे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरुस्कार राशि योजना, ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, राजा हरिशचन्द्र मृतक आश्रित सहायता योजना, दत्तोपंत ठेंगडी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना, महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना. श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना, चेतन चौहान श्रमिक क्रीडा प्रोत्साहन योजना के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार के लिए श्रमिक प्रतिनिधियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं श्रम विभाग के अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।  अध्यक्ष द्वारा 01 मई 2022 मई दिवस/श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना पर अधिक से अधिक श्रमिक को लाभावित कराये जाने एवं उन्हें धार्मिक स्थलों पर यात्रा कराये जाने पर बल दिया गया। उनके द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह उद्योग प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर पात्र लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित कराये। बैठक में श्रम कल्याण परिषद के मा0 सदस्य अनुज पान्डेय, विपिन मल्हन, अध्यक्ष, एन0ई0ए0 नोएडा, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती एल0बी0सिंह, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि आर0पी0 सिंह, महामंत्री एच0एम0एस0, गंगेश्वरदत्त शर्मा, सीटू डा0 के0पी0ओझा, अध्यक्ष इंटक एवं अन्य श्रमिक एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ ही श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त, सहायक निदेशक कारखाना, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में सहायक श्रम आयुक्त द्वारा पूर्णतः आश्वस्त किया गया कि निर्धारित तय समय सीमा के अन्तर्गत आवेदन प्राप्त कर लिये जायेगे एवं यथा अनुरूप समुचित कार्यवाही अपनायी जायेगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

यमुना में झाग को लेकर सियासी बवाल, भाजपा ने दिल्ली सरकार तो आप ने यूपी-हरियाणा को ठहराया दोषी
फेक न्यूज व अफवाह फैलाने वालो के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही : अलोक सिंह पुलिस कमिश्नर नोएडा
इस्कॉन ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में नोएडा के तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल, अलकनंदा नदी में गिरी थी ...
दिल्ली-यूपी, हरियाणा और मुंबई में बढ़ रहा प्रदूषण, जानिए कहां है सबसे ज्यादा खराब हवा
जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य आदि मुद्दों को लेकर माकपा ने किया नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ...
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
गर्भपात अब नहीं होगा कानूनी अपराध, शीर्ष अदालत से महिलाओं को बड़ी राहत, पढें पूरी रिपोर्ट
यूपी: खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें
कोरोना वायरस : 24 घंटों में कोरोना वायरस के 33,376 नए मामले , 308 लोगों की कोरोना से मौत
खुशख़बरी : बढ़ते मामलों के बीच मौत को मात दे रहे है कोरोना के मरीज़, जानें पूरी ख़बर
अल्फा 2 : पेडों की कटाई के लिए अध्यक्ष ने डिपार्टमेंट को लिखा पत्र
दिनेश शर्मा ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
COVID 19 पर जानिए, गौतमबुद्ध नगर में आज तक की क्या है रिपोर्ट
आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, चक्रवाती हवा मचाई भीषण तबाही, खाली प्लाट में दीवार  गिरने से  कीर्तन ...