कैश एजेंट को लूटने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल 

नोएडा : थाना फेस-2 पुलिस व कैश  एजेंट के साथ हुई लूट में फरार चल रहे 25000 के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ हुई है।  मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी है जिससे वो घायल हो गया।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  उसके ,कब्जे से  53000/- रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस तथा एक तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद  बरामद हुआ है।

पुलिस ने जानकारी दी —  दिनांक 11/04/2022 को थाना फेस 2 नोएडा क्षेत्रान्तर्गत सब्जी मंडी सेक्टर 88 गेट नं0 04 के पास से दिन दहाड़े दो मोटरसाइकिल से आये 04 बदमाशों द्वारा मंडी के दुकानदारों के कलेक्शन सम्बन्धी रुपये लूटने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 150/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था । विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर आदि के आधार पर घटना रेकी पश्चात गठित करने की बात पायी गयी । विवेचना के दौरान गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग धारा 395/412 भादवि में परिवर्तित किया गया था ।
इस डकैती के अपराध का गैंग लीडर कृष्ण उर्फ अट्ठा उर्फ लेफ्टी पुत्र पप्पू बंजारा निवासी ग्राम बडागांव थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ हाल पता साई बाबा मन्दिर के पास ग्राम कुलेसरा थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर वांछित एवं फरार चल रहा था। जिसे उच्चाधिकारीगण द्वारा 25000/- रूपये का इनामिया अपराधी घोषित किया गया था।

आज दिनांक 23.04.2022 को  ककराला पुस्ता रोड से समय 18.55 बजे गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से घटना से सम्बन्धित 53000/- रुपये नगद व हिस्से के प्राप्त रूपयों से खरीदी गयी एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस तथा एक तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कृष्ण उर्फ अट्ठा उर्फ लेफ्टी उपरोक्त घटना जुर्म स्वीकारते हुए लूटे गये बैंग को चलकर बरामद करने को बताया। बरामदगी के दौरान अभियुक्त द्वारा अचानक उ0नि0 श्री शाकिर खान की सरकारी पिस्टल छीनकर भागते समय पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया। मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी उद्देश्य के क्रम में की गयी फायरिंग से अभियुक्त कृष्ण उर्फ अट्ठा उर्फ लेफ्टी घायल हुआ है। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल गौतमबुद्धनगर भेजा गया है ।

अभियुक्त का विवरण-

कृष्ण उर्फ अट्ठा उर्फ लेफ्टी पुत्र पप्पू बंजारा निवासी ग्राम बडागांव थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ हाल पता साई बाबा मन्दिर के पास ग्राम कुलेसरा थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर

 

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण

1. मु0अ0सं0 548/2018 धारा 414 भादंवि थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0सं0 248/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0 249/2019 धारा 414 भादंवि थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0 150/2022 धारा 395/412 भादंवि थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर
5. मु0अ0सं0 175/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर
6. मु0अ0सं0 176/2022 धारा 307 भादंवि (पुलिस मुठभेढ़) थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर

 

बरामदगी का विवरण

1-  53,000/- रुपये नगद  ।
2- एक अदद बिना नम्बर स्पलेण्डर मो0सा0 चेसिस नं0 MBLHAW122NHC69146, इंजन नं0 HA11EDNHC83962 ।
3. एक  तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद ।

मीडिया सेल
पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर।

यह भी देखे:-

नोएडा एसटीएफ ने कुख्यात धर्मेंद्र किरठल  को देहरादून  से दबोचा, 50 हज़ार का था ईनाम 
भूखंड हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़: दनकौर पुलिस ने दो शातिर ठगों को दिल्ली से दबोचा, अधिवक्ता समेत ...
युवती को गोली मारकर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया
सेक्टर - 58 पुलिस ने जुए के अड्डे का किया भंडाफोड़, 10 जुआरी गिरफ्तारी
एसएसपी नोएडा से मिलने पहुंचा था मॉल का मालिक, हवालात में हुआ बंद , पढ़े पूरी खबर
40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
युवती की हत्या कर श्मसान में फेंकी लाश
डबल मर्डर में वांटेड दुजाना गैंग का शूटर गिरफ्तार
परिवार को नशीला पदार्थ खिला बहू फरार, चार की हालत बिगड़ी  
ग्रेनो में अतीक अहमद की प्रॉपर्टी होने का खुलासा, एसटीएफ के राडार पर
तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार, दो करोड़...
नोएडा फेज 3 पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल, अवैध हथियार और च...
ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहली बार पकड़ी 300 करोड़ की ड्रग्स
पार्किंग विवाद में युवक को कार से रौंदने वाले दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 4 गिरफ्तार