योग विज्ञान एवं सांस्कृतिक समिति ने मनाया दीप मिलन प्रतिभा सम्मान समारोह

ग्रेटर नोएडा : शहर के अल्फा 2 सामुदायिक केंद्र में दीपावली के उपलक्ष में दीप मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन योग विज्ञान एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन इलम सिंह नागर फेडरेशन अध्यक्ष द्वारा किया गया. वहीँ अध्यक्षता संतराम भाटी एडवोकेट गया। इस समारोह में शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। साथ ही ग्रेटर नोएडा के अधिकतर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भी समारोह में शामिल हुए । समारोह के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, जी.के अरोड़ा ,बब्बल भाटी, प्रमोद भाटी, जितेंद्र भाटी आदि लोगों का सम्मान किया गया। सभी लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

इस समारोह में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि सभी संगठन मिलकर शहर को साफ सुथरा बना सकते हैं। एकजुट होकर ही विकास संभव है। हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। सतवीर गुर्जर ने कहा कि इस दीपावली हम लोग पटाखे ना छोड़कर साफ सफाई पर ध्यान दें। मिट्टी के दिए जला कर दीप जलाएं। सभी लोगों ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि इस दीपावली पटाखो को प्रतिबंधित कर केवल दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाए। इस मौके पर चमन शास्त्री अध्यक्ष योग विज्ञान समिति, एडवोकेट रमाानंद भाटी, अमर सिंह दरोगा , राजीव अग्रवाल, महावीर आर्य, एस पी शर्मा , राजेश भाटी, सुदेश अवाना, जय सिंह प्रधान, प्रमोद भाटी, चंद्रपाल बैसला आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

देश में कोरोना को लेकर बुरी ख़बर , 43 हजार से अधिक नए केस आए; केरल में सबसे ज्यादा मरीज
अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी निर्माण को लेकर आवंटन पत्र जारी करने की मिली हरी झंडी
कल का पंचांग, 15 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
ग्रेनो प्राधिकरण में 6 परसेंट प्लाट को लेकर बड़ा खेल, अफसर प्रबंधक समेत आठ पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में हवन कर मनाई जा रही है किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती
ईस्टर्न पेरिफेरल पर सड़क हादसा, एक कि मौत
जुलाई में चलेगा "कोई मतदाता न छूटे" अभियान
पुलिस मुठभेढ में फरार शातिर लुटेरा बंदूक व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार
बृजेश भाटी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता व आलोक नागर बने  प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल ने किया मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए तिथि , गौतमबुधनगर समेत समूचे उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीट का चुनाव कार्यक्रम
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 ने किया भूमि पूजन, इस बार रामलीला मंचन में क्या रहेगा विशेष , पढ़ें पूरी ...
परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ायी गयी
लगातार हो रही बारिश से हुए कई हादसे, कही दीवार ढह गई, तो कही गिरा मकान
कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा करने पर  फलक लाइफलाइन हॉस्पिटल को मिला सम्मान