बसपा सुप्रीमो मायावती ने गौतमबुद्ध नगर के इन तीन बड़े नेताओं को किया निष्काषित , पढ़ें पूरी खबर 

ग्रेटर नोएड्स : बसपा सुप्रीमो  मायावती ने जिला गौतमबुद्ध नगर के तीन बड़े नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इनमें दादरी से दो बार विधायक रहे सतवीर गुर्जर के अलावा  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  वीरेंद्र डाढ़ा व उनके भाई और जेवर विधानसभा से बसपा के टिकट पर इसी बार चुनाव लड़े नरेंद्र भाटी डाढ़ा शामिल हैं। तीनों पर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियां में शामिल होने का आरोप लगा। इधर  बसपा से निष्कासन पर  वीरेंद्र डाढ़ाबोले , 12 मार्च को ही हम दोनों भाइयों ने दे दिया था इस्तीफा तो निष्कासन किस बात का। पार्टी के पदाधिकारियों ने ही डुबोई पार्टी की नैया।

सतवीर गुर्जर  के बारे में  बताया जाता है कि उनके रिश्तेदार व बादलपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन जयवती नागर, उनके पति गजराज नागर व अच्छेजा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नागर विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। सतवीर गुर्जर के करीबी संजीव त्यागी भी बसपा छोड़कर सपा में चले गए। इससे बसपा हाईकमान सतवीर गुर्जर से नाराज हो गया। पार्टी का मानना था कि पूर्व विधायक अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों को सपा में शामिल होने से नहीं रोक सके, इसलिए उन्हें अब पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। इधर सतवीर गुर्जर ने कहा कि वह बसपा के वफादार सिपाही की तरह हैं। हमेशा पार्टी के हित में काम किया है। शीघ्र बहन मायावती ने मिलकर पक्ष रखेंगे।

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र डाढ़ा व उनके छोटे भाई नरेंद्र भाटी डाढ़ा को भी पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। नरेंद्र भाटी जेवर विधान सभा से इसी बार चुनाव लड़े थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे। वीरेंद्र डाढ़ा को भी पार्टी ने 2019 के चुनाव में लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था। बताया जाता है कि नरेंद्र भाटी हार का ठीकरा पार्टी के पदाधिकारियों पर फोड़ रहे थे। इससे हाईकमान उनसे नाराज हो गया।

लखमी सिंह फिर से बने बसपा के जिलाध्यक्ष – वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुछ दिन पहले पार्टी के जिला संगठन की सभी इकाईयों को भंग कर दिया था। नए सिरे से गठन किया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से लखमी सिंह को सौंपी गई है। वह लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। उनके साथ जिला कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है। लखमी सिंह ने बताया कि पार्टी सुप्रीमों बहन मायावती के निर्देश पर मेरठ मंडल प्रभारी प्रदीप जाटव, पूर्व विधान परिषद सदस्य सतपाल पीपला, मनोज जाटव, विजय सिंह व अजीत पाल की संस्तुति पर अयूब मलिक को उपाध्यक्ष, मनवीर भाटी बिसरख को जिला महासचिव, बाबूलाल गौतम, ओमप्रकाश सिंह व मेघानंद को सचिव, प्रताप सिंह फौजी को जिला खजांची, सुभाष जाटव, जोगिंद्र सिंह, स्वदेश बर्मन व वीरपाल सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

यह भी देखे:-

किसानों की मूल मुआवजे सहित अन्य समस्याओं को लेकर एडीएम से कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
आज का पंचांग , 18 जून 2020 जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
IIA प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, MSME क्षेत्र को लेकर हुई अहम चर्चा
श्री आदर्श रामलीला मंचन: श्री राम के शिव धनुष तोड़ते ही काँप गया ब्रह्माण्ड
प्रदेश में अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल -मायावती, बसपा अध्यक्ष, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
इतनी सस्ती नहीं... टैक्स चोरी मामले में IT रेड पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों का ऐसे दिया जव...
गौतमबुद्ध नगर के इन चार कुख्यात अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क 
आईआईटी बीएचयू को पहला स्थान: शैल इको मैराथन में मिली बड़ी उपलब्धि, 8250 यूएस डालर का मिला पुरस्कार
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
काले हिरण से गुलजार रहने वाला वेटलैंड अब वीरान
बच्चों में कोरोना का गंभीर संक्रमण नहीं- एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया
बार एसोसिएशन किसानों के साथ : एडवोकेट आरपी यादव
सुनीता यादव समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव मनोनीत
शारदा वि.वि. में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी हुआ लागू
कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र, भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी- असम में रैली के दौरान बोले पीएम मोदी
भाजपा की प्रदेश सरकार किसान विरोधी : राज बब्बर