नोएडा को स्वच्छता रैंकिंग में जिताने हेतु नोवरा चला रही अभियान 

नोएडा :  शहर को  स्वच्छता रैंकिंग 2022 में नंबर एक लाने हेतु नोवरा द्वारा एक विशेष अभियान नोवरा द्वारा चलाया जा रहा है , इसके तहत नोएडा को सर्वेक्षण में वोट डालने की अपील  पोस्टर आदि लगाकर की जा रही है , ग्रामीणों को इस बाबत जानकारी दी जा रही है के किस तरह वह प्राधिकरण को वोट कर सकते हैं , जिससे की नोएडा एक नंबर पर आ सके , सोशल मीडिया के  माध्यम से भी यह जानकारी साझा की जा रही है , इसी तरह के कुछ पोस्टर नॉएडा के रोहिल्लापुर गाँव में नज़र आये जहाँ ग्रामीणों एवं संस्था क्षेत्र की जनता से वोट की अपील करती नज़र आई , गौरतलब है की रोहिल्लापुर गाँव नॉएडा प्राधिकरण की  स्वच्छता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर चुका है , इन पोस्टरों पर क्यू आर कोड जिससे वोट डाला जा सकता है और ट्विटर पर कैसे इस  बात को कैसे आगे बढ़ाया जा सके ऐसी भी जानकारी अंकित है , संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की नॉएडा शहर इस स्वच्छता सर्वेक्षण में जीत हासिल करेगा , न की नॉएडा प्राधिकरण ,ऐसे में यहाँ के निवासियों की यह ज़िम्मेदारी है के प्राधिकरण के साथ मिलकर ज़्यादा से ज़्यादा वोट नॉएडा शहर को दी जा सकें , जिससे सर्वेक्षण में जीत हासिल की जा सके और नॉएडा को पहले नंबर पर लाया जा सके।  साथ ही साथ नॉएडा सीईओ ऋतू माहेश्वरी जी द्वारा स्वच्छता को अपनी संस्कृति बनाने वाली बात के लिए आने कदम बढ़ाने का प्रयास होना ज़रूरी है।

यह भी देखे:-

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पंकज ओस्तवाल तो राजेश कुमार जैन बने दिल्ली के अध्यक्...
जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का आन लाइन पदालंकरण समारोह
मेट्रो के सामने कूद कर युवक ने दी जान
देखें आज का कोरोना अपडेट गौतमबुद्धनगर
गणेश चतुर्थी की देशभर में धूम, कोरोना के चलते प्रतिबंधों के साथ मनाया जा रहा त्योहार
बढ़ते पेट्रोल डीज़ल के दामों से जल्द मिल सकती है राहत, पढें पूरी रिपोर्ट
नोएडा  में  हो आधारभूत  लोकतंत्र की स्थापना  - नोवरा , मुख्यमंत्री से मिलवाकर करवाएंगे समाधान -  विध...
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गोली लगने से किसी भी किसान की नहीं हुई मौत, बाकी चार लोग पिटाई से मरे
जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत
जीएल बजाज में ग्लोबल टॉक सीरीज़ का आयोजन
बेकाबू बस ने बाइक सवार की ली जान
नोएडा मे निकाली गई फैंसी साइकिल रैली
ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ने स्कूल बैग व स्टेशनरी बाँटी
ISPC क्लिनिक्स के नए फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन
कच्ची शराब पर प्रतिबंध के उद्देश्य से आबकारी विभाग का अभियान जारी
सपा ने मिसाइलमैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि