डीसीपी ने दनकौर कोतवाली का किया निरीक्षण
डीसीपी ने दनकौर कोतवाली का किया निरीक्षण
बिलासपुर(ख़ालिद सैफी):दनकौर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए बुधवार की दोपहर को ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अमित कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कोतवाली के दस्तावेज भी बारीकी से चेक किए।
डीसीपी अमित कुमार वार्षिक निरीक्षण के दौरान दनकौर कोतवाली बुधवार दोपहर पहुंचे। पिछले कई दिनों से उनके निरीक्षण को लेकर पुलिसकर्मी व्यवस्था में जुटे हुए थे। जिन्होंने सबसे पहले कोतवाली पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के असलहा चेक किए। साथ ही चलाते समय सावधानी कैसे बरते उसके बारे में भी जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग करते हुए उन्होंने कहा कि फरियादी कोतवाली आता है, तो उसके साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। सबसे पहले उसकी समस्या सुनकर उसके समाधान में जुट जाना चाहिए। साथ ही यदि कोई घायल अवस्था में आता है तो सबसे पहले उसका इलाज कराएं उसके बाद जांच के बाद उसका मुकदमा दर्ज करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही विभाग के द्वारा उनको मिलती है, तो ऐसे कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हम सभी का परम कर्तव्य लोगों को अच्छी सुरक्षा व्यवस्था देने का है। इस मौके पर एसीपी बृजनंदन राय और दनकौर कोतवाली प्रभारी राधा रमण समेत कोतवाली के सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
ग्रेटर नोएडा : 21 सितम्बर से श्री रामलीला -विजय महोत्सव (साईट- 4) की रंगारंग शुरुआत , 3 सितम्बर को ...
पटाखों पर प्रतिबंध किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, जान की कीमत पर उत्सव मनाने की इजाजत नहीं - सुप्रीम कोर...
एकेटीयू में दूसरे चरण की काउंसलिंग गुरूवार से शुरू, ऑनलाइन चॉइस फिलिंग अल्टरेशन एंड लॉकिंग 22 सितंबर...
घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न
वृद्धाश्रम में दैनिक उपयोगी उपकरण व खाद्य सामग्री केनरा बैंक ने उपलब्ध कराया
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं
एकादशी के पावन पर्व पर पिलाया शरबत
More Hypermarket launched in Omaxe Connaught Place, Greater Noida
एकेटीयू की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू, संस्थानों की संबद्धता को लेकर कोर्ट की अनुमति मिलने के ब...
PM Modi Varanasi : पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, लहरतारा पुल पर सीएम योगी के साथ कि चहलकदमी
कल का पंचांग 30 सितंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में IEEE सम्मेलन IC3ECSBHI-2025 का उद्घाटन, तकनीकी प्रगति पर चर्चा
अफगानिस्तान: कंधार के बाद लश्कर गाह शहर पर भी तालिबान ने किया कब्जा, तीन भारतीय बचाए गए
आॅपरेशन मुस्कान चलाकर ढूंढ़े 86 लापता बच्चे
शिक्षा को संबल: छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए जारी हुई समय सारणी, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिय...
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र फिल्म सिटी प्रोजेक...
