डीसीपी व एसीपी ने दनकौर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण
डीसीपी व एसीपी ने दनकौर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण
बिलासपुर(ख़ालिद सैफी):दनकौर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए बुधवार की दोपहर को ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अमित कुमार व ग्रेटर नोएडा तृतीया एसीपी ब्रजनंदन राय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कोतवाली के दस्तावेज भी बारीकी से चेक किए।
डीसीपी अमित कुमार व एसीपी ब्रजनंदन राय वार्षिक निरीक्षण के दौरान दनकौर कोतवाली बुधवार दोपहर पहुंचे। पिछले कई दिनों से उनके निरीक्षण को लेकर पुलिसकर्मी व्यवस्था में जुटे हुए थे। जिन्होंने सबसे पहले कोतवाली पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के असलहा चेक किए। साथ ही चलाते समय सावधानी कैसे बरते उसके बारे में भी जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग करते हुए उन्होंने कहा कि फरियादी कोतवाली आता है, तो उसके साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। सबसे पहले उसकी समस्या सुनकर उसके समाधान में जुट जाना चाहिए। साथ ही यदि कोई घायल अवस्था में आता है तो सबसे पहले उसका इलाज कराएं उसके बाद जांच के बाद उसका मुकदमा दर्ज करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही विभाग के द्वारा उनको मिलती है, तो ऐसे कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हम सभी का परम कर्तव्य लोगों को अच्छी सुरक्षा व्यवस्था देने का है। इस मौके पर एसीपी बृजनंदन राय और दनकौर कोतवाली प्रभारी राधा रमण समेत कोतवाली के सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
एकेटीयू में बायोटेक्नोलॉजी पर कार्यशाला, वरिष्ठ वैज्ञानिक करेंगे मंथन
शारदा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
कूड़े का निस्तारण न करने पर चार सोसाइटियों पर 1.98 लाख का जुर्माना
10 नवंबर को केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नोएडा में रोजगार मेले का होगा आयोजन
U.P. : अश्लील साइट्स सर्च करते है तो UP पुलिस की नज़र आप पे है, सम्भल जाएं।
कराटे चैम्पियनशिप में इननोवेटिव के ऋतिक सिंह का स्वर्णिम वार, विश्वविद्यालय स्तर पर लहराया परचम
शाहबेरी में नौ दुकानों को ग्रेनो प्राधिकरण ने किया सील
ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो, ग्रेटर नोएडा की बोर्ड मीटिंग में लिया गया ...
ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग: एक युवक की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने को ग्रामीणों ने जलाई थ...
यू पी डायल 100 - कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
छात्राओं के लिए निबंध, ड्राइंग और व्यक्तिगत स्वच्छता पर किया जागरूक
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
शहरी व गांवों के रखरखाव व स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे 858 करोड़
3 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारी ने कंपनी के अंदर लगाई फांसी
"कर्तव्य पथ" पर विशेष अतिथि बनेंगी यूपी की 14 लखपति दीदी
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिला अस्पताल में “कन्या जन्मोत्सव” का आयोजन
