गौड़ सिटी 14वें एवेन्यू में 130 लोगों का निःशुल्क टीकाकरण

गौड़ सिटी के 14वें एवेन्यू में सीएचसी गवर्मेंट हॉस्पिटल तथा पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप में सोसाइटी के 130 लोगों ने कोविड टीका लगवाया और साथ ही साथ छोटे बच्चों के लिए (शून्य साल से 5 साल तक) साधारण टीकाकरण (routine immunization) के निशुल्क व्यवस्था की गई।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते कोविड संक्रमण और चौथी लहर के मद्देनजर शनिवार 16 अप्रैल को पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने बिसरख सीएचसी के सहयोग से सोसायटी में निःशुल्क टीका कैंप का आयोजन किया।

पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। स्कूलों में बच्चों के संक्रमण पाए जाने के बाद स्कूल बंद कर दिए जा रहे हैं, इसलिए कोरोना से बचाव के लिए सोसाइटी में टीका कैंप लगाया गया जिससे यहां के निवासी कोरोना की चौथी लहर से बच सकें और सुरक्षा की दृष्टि से ग्रेटर-नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में निवासियों के लिए भारी संख्या में निशुल्क वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है और क्षेत्रीय निवासियों के घरों में काम करने वाली सहायिकाओं, सफाई कर्मचारियों, सोसाइटी में गाड़ी साफ करने वाले कर्मचारियों और अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को भारी संख्या में निशुल्क वैक्सीनेशन लगवाया जा रहा है।

आज 14th एवेन्यू सोसाइटी के वैक्सीनेशन मेगा कैंप में डी.के.सिंह एच.एन.गोयल, डी.एस.पुंडीर, अंकुर वेश, प्रशांत अवस्थी, हिमांशु सिंह एवम अन्य वालंटियर सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना वायरस के मद्देनज़र केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बंद की गयी ये सेवाएं , इन देशों पर जाने से लगी प...
दिवाली की सुबह एनसीआर की हवा हुई जहरीली, AQI खतरनाक स्तर पर
जेआर हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन
Corona Update : जानिए गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का हाल, जेल में कोरोना से कैदी की मौत
जानिए आज क्या गौतमबुद्नध नगर में कोरोना अपडेट
Coronavirus India: देश में कोरोना के 35 हजार से अधिक मामले, 97.65 फीसद पहुंचा रिकवरी रेट
कोरोना डेल्टा वैरिएंट : वैक्सीन के बाद भी खतरा बरकरार, मौत का जोखिम है कम- ICMR
जेपी हाॅस्पिटल ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित किया जागरुकता सत्र
यूपी: सुभासपा की नई रणनीति; क्या राजभर के इस कदम का समर्थन करेंगे अखिलेश?
गर्मियों में आंखों की देखभाल जरूरी: जानें आम समस्याएं, लक्षण और उपाय
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस : एक्टिव सिटिज़न टीम ने चलाया जन जागरण अभियान
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
वैक्सीन द्वारा सर्वाइकल कैंसर का बचाव पर संगोष्ठी का आयोजन
फोर्टिस अस्पताल ने लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप, 150 से अधिक लोगो ने लिया लाभ
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल, जानिए
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का हाल, जानिए