आंबेडकर जयंती पर सपाइयों ने बाबा साहेब को दी श्रद्धाजंलि

ग्रेटर नोएडा: गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर सर्वप्रथम दादरी जीटी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सूरजपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा की बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह गरीब, पिछड़े, दलितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा समानता और समता के लिए कार्य किया और दबे कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया उनका कहना था किसी भी समाज देश का विकास शिक्षा से ही संभव है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भारत में विश्व की सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू करने का श्रेय बाबा साहब को ही जाता है। आज देश के मौजूदा हालात में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारों की आवश्यकता है। सभी साथी उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र को मजबूत करने का काम करना चाहिये। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव सुधीर तोमर, सुनील भाटी, जगबीर नंबरदार, सुधीर भाटी, जिला प्रवक्ता रोहित सिंह बैसोया,कुलदीप भाटी, मुकेश सिसोदिया, नवीन भाटी, चमन नागर विकास तौंगड़, दीपक नागर, डॉक्टर विकास जतन, हैप्पी पंडित, अवनीश भाटी, मिंटी खारी, वचन भाटी, विष्णु सिंह, सुभाष भाटी, राहुल आर्यन, कृष्ण नागर, राजू नंबरदार, विपिन नागर, विक्रम टाईगर, दीपक शर्मा, विजय नागर, नफीस अहमद, प्रशान्त भाटी, हुकम सिंह, राकेश गौतम, सोनू चौधरी, नवनीत शर्मा, वकील सिद्दीकी, सुमित नागर, प्रतीक भाटी, अक्षय पंडित, प्रदीप भाटी, रोहन गौतम, सोनू शर्मा, कमल सिंह, यशपाल तेवतिया, मुरारी लाल गौतम, अनिल भाटी, फखरुद्दीन कोटिया, अनिल भाटी, फरमूद, ललित, सतपाल, नितेश, बबली तेवतिया आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

The start of 36hrs Non-stop Hackathon (Unesco-India -Africa Harkaton)
अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा- चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सब...
कोरोना; पांच राज्‍यों में बिगड़े हालात, इन राज्‍यों में लगा नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन
सोसाइटी में बने अवैध क्योस्क को शीघ्र हटाए बिल्डर , ग्रेनो प्राधिकरण का बिल्डरों का निर्देश --प्राधि...
दिल्ली में गूंजे ग्रेटर नोएडा के सुर: इंडिया हैबिटेट सेंटर में "गुरु-शिष्य परंपरा" पर आधारित शास्त्र...
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह नहीं रहे , लंबे समय से चल रहे थे बीमार
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल की स्वरांजलि ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लहराया परचम।
लोकसभा के मद्देनजर दिल्ली राज्य और हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठ...
अभिज्ञान 2018 में स्काई लाइन के छात्रों ने लहराया परचम
दुखद: महामारी में 9346 बच्चे बेसहारा, सबसे ज्यादा 2110 यूपी में प्रभावित, बिहार-मध्यप्रदेश भी बेहाल
ग्रेनो वेस्ट में लगाये गए अवैध होर्डिंग को हटाये गए
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
ग्रेटर नोएडा : एटीएम मशीन में लगी भीषण आग, लाखों के नोट जलने की आशंका
बीजेपी के जीत का जश्न, नोएडा में व्यापारियों ने बांटे लड्डू
मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, पढ़ें पूरी खबर
छठ महापर्व की तैयारियां पूरी: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयार कराए 23 घाट, भव्य अर्घ्य आयोजन के लिए ...