स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
दनकौर(ख़ालिद सैफी):बुधवार को दनकौर कस्बे में स्थित एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित टॉपर्स सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।सीबीएसई बोर्ड में 10वीं व 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले सात टॉप 10 व 24 टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य ने मोबाइल फोन,डिक्सनरी, साइंटिफिक केलकुलेटर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष ने बताया कि स्कूल की 12वी कॉमर्स वर्ग की छात्रा नीतू नागर 96प्रतिशत अंक ,विज्ञान वर्ग की छात्रा अनन्या अग्रवाल 95.4प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया । हाईस्कूल में जागृति गोयल 95.2प्रतिशत अंक ,ऱमजा रहीस व दिशा 95प्रतिशत अंक व प्रियांशी 94.8प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज किया ।साथ ही 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 18 छात्रों को स्मार्ट वॉच ,डिक्सनरी व 80प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को डिक्सनरी साइंटिफिक केलकुलेटर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष ने छात्र छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कि केवल टॉप करना ही उद्देश्य नहीं है।जीवन में आगे का लक्ष्य तय करके उसको हासिल करने की ललक भी जरूरी है। प्रबंधन समिति के पदाधिकारी शशि गर्ग ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि अव्वल रहने के साथ-साथ अपनी जिंदगी का और आगे का लक्ष्य तय करने का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को भी बधाई दी कि बच्चों के भविष्य में इसी तरह से सहयोग कर उनका लक्ष्य तय कराएं।इस मौके राकेश गर्ग,सुशील मांगलिक, मुकेश,रामोवतर , मेधा भटनागर, विनीता,सरिता,भूपेंद्र ,प्रदीप, रितु,राजीव ,शाद मुख्तार सहित अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

उद्योग बंधु समिति की बैठक में समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश
किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल  जिलाधिकारी से मिला,सौपा ज्ञापन 
पुलिस ट्रेनिंग लेकर जब अपने गांव पहुंची लड़की तो हुआ... पढ़ें पूरी ख़बर
ग्रेटर नोएडा : आबकारी विभाग ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में रचा इतिह...
सावित्रीबाई फूले बालिका इण्टर कालेज: स्काउट गाइड में छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द
विद्युत वादों की विशेष लोक अदालतों का होगा आयोजन
13 साल बाद प्लॉट पर पजेशन मिलने पर आवंटियों के खिले चेहरे
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
गौतम बुद्ध नगर में विकास कार्यों का तेजी से हो रहा है कार्यान्वयन, मंत्री बृजेश सिंह ने किया निरीक्ष...
गुरुकुल द म्युजिकोलॉजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिर्षि पाणिनि गुरुकुल के बटुकों ने संग...
मयंक अग्रवाल को मिला डॉ. राजेंद्र प्रसाद अवार्ड फॉर इम्पैक्ट एजूकेशनिस्ट 2019
भारतीय किसान यूनियन की समस्या को लेकर हुई पंचायत
यू के और जर्मनी की प्रसिद्ध कम्पनी आईआईएमटी में स्थापित करेगी सिंथेटिक रिर्सच लैब
एसजीपीजीआई की नई ऊंचाइयां: रोबोटिक सर्जरी, एआई का इस्तेमाल, 1.16 लाख मरीजों का रजिस्ट्रेशन