अपर मुख्य सचिव भूसरेड्डी ने गन्ना व आबकारी विभाग की समीक्षा की ,  ओवर रेटिंग व गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

  • अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन संजय आर. भूसरेड्डी की अध्यक्षता में मेरठ मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के गन्ना व आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
  • प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करते हुये कार्य करने के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
  • ओवर रेटिंग व गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिये कडे़ निर्देश।
  • प्रदेश सरकार के द्वारा  आबकारी व गन्ना विभाग से संबंधित 99 सेनेटाइजर एवं अन्य प्रकार की औद्योगिक ईकाइयां की गयी स्थापित।

गौतमबुद्धनगर 12 अप्रैल, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में किसानों को समय से गन्ना भुगतान व आबकारी राजस्व बढ़ाने एवं शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी विभाग उ0प्र0 शासन संजय आर. भूसरेड्डी ने अपने जनपद गौतमबुद्धनगर  भ्रमण के दौरान कलैक्ट्रेट सभागार में मेरठ मण्डल के समस्त जनपदों के आबकारी विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि आबकारी विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है, इसलिए सम्बंधित अधिकारियों का ओर अधिक दायित्व बढ़ जाता है कि सभी शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अपने-अपने जनपद की कार्ययोजना तैयार करते हुये अपनी प्रगति रिपोर्ट तैयार करें, ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा को मूर्त रूप दिया जा सकें। उन्होंने समीक्षा के दौरान यह भी कहा कि वर्तमान सरकार के अथक प्रयासों से आबकारी विभाग के द्वारा प्रदेश भर मे गन्ना विभाग एवं आबकारी विभाग से संबंधित 99 सेनेटाइजर एवं अन्य प्रकार की औद्योगिक ईकाइ स्थापित करायी गयी।

अपर मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम आबकारी विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनपदों में ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला आबकारी अधिकारी निरन्तर अभियान चलाकर ओवर रेटिंग करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लाये। साथ ही उन्होंने समस्त जिला आबकारी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि उनके द्वारा किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग होते पाये जाने पर सेल्स मेन के साथ-साथ दुकान स्वामी के विरूद्ध भी कठोरत कार्यवाही की जाये, ताकि अन्य सेल्समेन व दुकान स्वामियांे को एक संदेश जा सकें कि यदि भविष्य में उनके द्वारा भी ओवर रेटिंग की गयी तो उनके विरूद्ध भी इसी तरह की कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि सभी के द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस प्रकार अपनी कार्ययोजना तैयार की जायें कि उनकी प्रगति रिपोर्ट शासन की मंशा के अनुरूप तैयार हो सकें साथ ही लक्ष्यों के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति संभव हो सके। अपर मुख्य सचिव के द्वारा आबकारी विभाग के माध्यम से चलायें जा रहे प्रवर्तन अभियान के कार्यो की सराहना की गयी और उन्होंने सभी अधिकारियों का आव्हान करते हुए कहा कि इसी प्रकार आगे भी समस्त अधिकारियों के द्वारा आबकारी राजस्व बढ़ाने एवं अवैध शराब की बिक्री रोकने के उद्देश्य से निरंतर स्तर पर प्रवर्तन के कार्य में और अधिक गतिशीलता लाई जाए।

अपर मुख्य सचिव ने आबकारी विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक के उपरान्त गन्ना विकास एवं किसानों को गन्ना भुगतान समय से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी चीनी मीलों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार करते हुये किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रदेश सरकार को लेकर किसानों  में एक सकारात्मक संदेश जा सकें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये यह भी कहा कि सभी के द्वारा गन्ने का सर्वे करने की कार्ययोजना तैयार करते हुये 20 अप्रैल से 30 जून तक गन्ने सर्वे का कार्य पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। बैठक का सफल संचालन संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन मेरठ महेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0, उप आबकारी आयुक्त राजेश, जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुध नगर राकेश बहादुर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी गाजियाबाद राकेश कुमार सिंह के साथ ही जिला आबकारी अधिकारी  मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत व गन्ना विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय बना बॉलीवुड निर्माताओं की पहली पसंद
लोकसभा इलेक्शन 2019: जानिए, आज किसने भरा नामांकन, किसने लिया नामांकन पत्र
नोएडा में दो सड़क हादसों में दो की मौत, महिला और युवक शामिल
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट में ई.आर.के. और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण, सफाई और रिकॉर्ड प्...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा पर सार्थक विमर्श
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एकेटीयू में राज्यपाल का युवाओं को संदेश: छात्राएं सोच-समझकर करें मित्रता, ज्ञ...
योगी सरकार का हरियाली संकल्प: गोपाल वन सहित 37 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, 9 जुलाई को रचेगा नया इतिहास
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने IIMT कॉलेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 114 यूनिट रक्त एकत्र
लॉयड बिज़नेस स्कूल में भगवान गणेश से प्रेरित मैनेजमेंट लर्निंग
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट सह...
कल का पंचांग, 16 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्तों का पहला नसबंदी केंद्र शुरू , कुत्तों की नसबंदी के लिए नंबर जारी 
विश्व पर्यावरण दिवस और जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, बेल का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मुलाक़ात कर डीडीआरडब्लूए के पदाधिकारियों ने गिनाई शहर की समस्या 
तालकटोरा स्टेडियम में ग्रेटर नोएडा के कराटे खिलाड़ियों का जलवा, यूपी टीम को दिलाई ओवरऑल ट्रॉफी