बस-बे खत्म करेगा परी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या

  • डिजाइन मंजूर, एक माह में टेंडर जारी करने की तैयारी
  • ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने डिजाइन पर दी सहमति

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने की तैयारी प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने परी चौक पर प्रस्तावित बस-बे की डिजाइन पर सहमति दे दी है। अगले एक माह में एस्टीमेट फाइनल कर टेंडर जारी करने की तैयारी है। टेंडर के जरिए कंपनी का चयन कर शीघ्र काम शुरू कराया जाएगा।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आवागमन करने वाले वाहन परी चौक से होकर गुजरते हैं। परी चौक पर ट्रैफिक का अधिक दबाव दिन भर बना रहता है। इसे खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परी चौक पर मेट्रो स्टेशन के पास बस-बे बनाने का निर्णय लिया है। इसकी डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी कंसल्टेंट कंपनी ई एंड वाई को दी गई थी। ई एंड वाई ने मंगलवार को सीईओ नरेंद्र भूषण के समक्ष डिजाइन पर प्रस्तुतिकरण दिया, जिस पर सीईओ ने सहमति दे दी है। सीईओ ने प्रोजेक्ट विभाग को इस डिजाइन के आधार पर टेंडर शीघ्र जारी कर कंपनी का चयन करने और काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। डिजाइन के अनुसार ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जाते समय मेट्रो स्टेशन के सामने 13 एकड़ की जगह खाली है। वहीं पर बस स्टैंड बनाया जाएगा। यहां से गुजरने वाली सभी बसें, ऑटो आदि इसी बस-बे से होकर गुजरेंगे। एक्सप्रेसवे पर नहीं रुकेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि बसों के लिए दो लेन बनाई जाएगी। 10 बसों के रुकने के लिए पार्किंग की जगह भी होगी। ऑटो वालों के लिए अलग लेन होगी। अगर कोई साइकिल से आता है तो उसके लिए स्टैंड की सुविधा भी वहीं पर होगी। स्टैंड में साइकिल खड़ी करके बस स्टैंड या फुटओवर ब्रिज के जरिए मेट्रो स्टेशन तक जा सकेगा। पैदल चलने वालों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है। उनके लिए अलग से कवर्ड पाथ-वे बनेगा। टैक्सी के लिए अलग लेन निर्धारित होगी। खुद की कार या मोटरसाइकिल के लिए भी लेन तय होगी। पेड़ों के नीचे बेंच लगी होंगी, जहां बैठकर यात्री बसों का इंतजार कर सकेंगे। इसके अलावा शौचालय, टिकट काउंटर व खाने-पीने के चीजें भी उपलब्ध रहेंगी।

यह भी देखे:-

डीपीएस गामा के अरनव हूण ने 10वीं में 98% अंक हासिल किए, बोले - सफलता की चाबी है एनसीईआरटी और खुद की ...
बिजली के खम्बे से टकराया ट्रक, लगी आग, और हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए बैठक
उ.प्र. रेरा की मध्यस्थता से इकाई के कब्जे तथा देनदारी के विवाद का समाधान हुआ
स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
ग्रेटर नोएडा पी 3 निवासी आरव तेवतिया सेना में लेफ्टिनेंट बने, आरडब्ल्यूए ने किया सम्मानित
राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
जहांगीरपुर कस्बे में ईद- ए मिलाद-उन-नबी का जुलूस हर्षोल्लाह के साथ निकाला गया
कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “INDIA AI IMPACT | प्री-समिट 2026” का सफल आयोजन, एआई-रेडी वर्कफोर्स प...
भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर का अखिलेश यादव के साथ तस्वीर वायरल, सपा में जाने की खबर उड़ी, राज नागर...
Lakhimpur Kheri News LIVE: राहुल गांधी सीतापुर के लिए रवाना, प्रियंका को साथ लेकर जाएंगे लखीमपुर खीर...
कल का पंचांग, 12 दिसंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ भूमि पूजन
जीबीयू परिवार ने चांद्रायन-३ का चंद्रमा की सतह पर उतरने का साक्षी बना
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार