मंगलमय संस्थान में शिक्षा, प्रबन्धन, प्रोद्योगिकी और विज्ञान में समकालीन चुनौतियों के विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का समापन

मंगलमय संस्थान, ग्रेटर नोएडा में SEMS वैलफेयर एजुकेशन, नई दिल्ली के डा0 अतुल गर्ग एवं डा0 नितेन्द्र शुक्ला के सहयोग से शिक्षा, प्रबन्धन, प्रोद्योगिकी और विज्ञान में समकालीन चुनौतियों के विषय पर चल रही दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस का समापन हुआ। आज के प्रथम सत्र की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई।

इसके पश्चात अफगानिस्तान से आये डा0 मुखतार राजी ने डेलिगेट्स को सम्बोधित करते हुये कहा कि जोखिमों के बावजूद डिजिटल मिडिया युवाओं में कौशल विकसित करने में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इस माध्यम आज के युवा न केवल अपने देश बल्कि पूरे वैश्विक परिस्थितियों का बेहतर ढंग से मूल्यांकन कर सकते है और विभिन्न प्रकार के दृष्टिकोणों एवं साक्षात्कारों से अपनी रूचि के क्षेत्रों का चुनाव कर सकतें है और उसमें अपने लिये एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते है।

प्रो0 एच एस श्याम ने डेलिगेट्स को सम्बोधित करते हुये 
Consumer Behaviour Analysis विषय पर प्रकाश डालते हुये विभिन्न प्रकार के डिजिटल टूल्स की जानकारी दी। इसके बाद प्रो0 पदमेश जोशी ने अपने सम्बोधन में ‘‘आधुनिक अनुप्रयुक्त गणित द्वारा जटिल से जटिल समस्याओं के विवरण’’ विषय पर अपने विचार रखे।

संस्थान के चेयरमैन श्री अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन  आयुष मंगल एवं एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर  प्रेरणा मंगल ने कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व शिक्षा, प्रबन्धन व प्रौद्योगिकी एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुछ प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये और सभी  अतिथियों का धन्यवाद किया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर प्लानिंग श्री अरूण कुमार राणा, डायरेक्टर इंजीनियरिंग डा0 यशपाल सिंह, प्रिंसिपल डा0 मनोज कुमार सिंह, डा0 हितेश कुमार, डायरेक्टर मैनेजमेंट, प्रो0 हरीश भाटिया, प्रो0 (डा0) मीनाक्षी शर्मा, डा0 पोयम शर्मा, डा0 श्वेता कुलश्रेष्ठ, मि0 सुशील मौर्य, मि0 अभय एन त्रिपाठी, डा0 भरत गहलौत, डा0 राज कुमार, डा0 निशान्त कुमार सिंह, डा0 सोनिया रानी डा0 जसप्रीत कौर, डा0 मुनीश तिवारी, डा0 आशुतोष गौड़, डा0 पूजा गोयल, डा0 सीमा सिंह, डा0 श्रुति श्रीवास्तव, डा0 अंजू बाला, डा0 मणि जिंदल, मि0 धनंजय सिंह, मि0 अंकित कुमार, डा0 योगेश कुमार, मि0 अर्चना दास, मि0 अनीता नोतानी आदि उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन
मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
SATTE 2024 : झारखंड सरकार के हरियाली एवं इको पर्यटन के थीम पर बना स्टॉल
गलगोटिया विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए व्याख्यान संगोष्ठी, मैन पावर की प्लानिंग विषय पर जोर
जीएल बजाज शिक्षण संस्थान में योग दिवस का आयोजन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी: लॉ के छात्रों ने कैदियों को पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठ नागरिक का पाठ
कोरोना वायरस: 'डेल्टा' ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली से भेजे गए 80 फीसदी नमूनों में मिला ये घातक वैरिएंट
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पॉलिटेक्निक चैम्पियनश-लीग का हुआ समापन
जीएनआईओटी में सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव का आयोजन
ग्लोबल कॉलेज में विश्व योग दिवस मनाया गया 
शारदा विश्वविद्यालय में प्राचीन मानव व्यवहार पर व्याख्यान: संरक्षण के महत्व पर जोर
बोधितरु स्कूल का स्कॉलरशिप: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सपने को करेगा साकार
गलगोटिया कॉलेज में महिला शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिये ‘‘अनन्ता’ नामक सुंदर कार्यक्रम आयोजित
लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी छलांग: एक साल में 56 से अधिक स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट
शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
वनस्थली पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस