करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला महासचिव बने,रविंद्र गौतम

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई। जिस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सूरजपुर निवासी और रविंद्र गौतम को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा गौतम बुध नगर जिला इकाई का महासचिव नियुक्त किया गया। बैठक संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर के नेतृत्व में की गई।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया कि संगठन की जिला इकाई का विस्तार करते हुए सूरजपुर निवासी रविंद्र गौतम को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी में रविंद्र गौतम को जिम्मेदारी मिलने के बाद जनपद गौतम बुध नगर में संगठन को मजबूती मिलेगी। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि पिछले लंबे समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव सूरजपुर में मूलभूत समस्याओं का अंबार लगा हुआ था। जिन समस्याओं को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर प्रदर्शन कर उठाया।

वही नवनिर्वाचित जिला महासचिव रविंद्र गौतम ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुझे दी है उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करूंगा। संगठन के द्वारा जन मुद्दों को लेकर कार्य करेंगे।
इस मौके पर विजय सिंह, विशाल सिंह, विकास, राहुल, रोहित, कपिल प्रेमी ,वीर जाटव, राजकुमार, अमर सिंह, नीरज, जतिन जाटव ,सोनू ,रमन ,सचिन जितेंद्र दिनेश काफी संख्या में कार्यकर्ता व गांव वासी मौजूद रहे

यह भी देखे:-

स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में पूल कैंपस में २ ५ छात्रों का चयन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण साल 2022 की उपलब्धियां और लक्ष्य
ग्रेटर नोएडा के गलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा में आधार सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ
चीनी साइबर अपराधियों को भारतीय बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरोह पकड़ा, यूपी एसटीएफ ने तीन गिरफ्तार
जिम्स में "आगाज़–2026" का भव्य शुभारंभ, खेल और सांस्कृतिक रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हुआ शुभारम्भ , कलाकार की कला से आकार ले...
पूनम शर्मा को "देवी अवार्ड" से सम्मानित, शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
दीवाली: इस समय करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना, ये है शुभ मुहूर्त
सुनपुरा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
आवंटित भूखंडों से मिट्टी खोदने वालों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी एफआईआर-सीईओ ग्रेटर नोएडा 
कल का पंचांग, 2 सितंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
सपा जिला महासचिव सुधीर तोमर पर मातृ शोक, क्षेत्र में शोक की लहर
फ्लैग मार्च:होली पर्व व शब-ए-बरात पर पुलिस रही सतर्क
कैलाश इंस्टीट्यूट में संस्थापक स्व. एस. के. गोयल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर और भंडार...
प्रशासन ने बिल्डर को दिलाया जमीन पर कब्ज़ा, विरोध कर रहे 70 किसान हिरासत में लिए गए
ग्रेटर नोएडा में भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर भव्य संगठनात्मक बैठक स...