लावारिस गोवंशों मवेशियों को पकड़ने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क , पढ़ें पूरी खबर 

  • लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने खरीदी दो कैटल वाहन
  • सीईओ व एसीईओ ने दिखाई हरी झंडी, गोवंशों का पकड़ने में होगी और सुविधा
  • चालक राहुल का मोबाइल नंबर 7503607847 है और दूसरे वाहन पर तैनात चालक शिव भाटी का मोाइल नंबर 9718542072 है  

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लावारिस मवेशियों को पकड़ने के लिए दो नए कैटल वाहन खरीदे हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण और एसीईओ दीप चंद्र ने बृहस्पतिवार को इन दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दोनों कैटल वाहन पहले से अधिक सुविधायुक्त हैं। इनमें हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगे हैं, जिससे गोवंशों को वाहन में चढ़ाने में आसानी होगी। ये गोवंशों के लिए पहले से अधिक सुरक्षित भी है। दोनों वाहनों पर दो अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गईं हैं।

प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को लावारिस गोवंश दिखें तो दोनों वाहनों के चालकों को सूचना दे सकते हैं। एक वाहन पर तैनात चालक राहुल का मोबाइल नंबर 7503607847 है और दूसरे वाहन पर तैनात चालक शिव भाटी का मोाइल नंबर 9718542072 है। ये टीमें मौके पर पहुंच कर उन गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ेंगे। अगर चोटिल गोवंश मिले तो उनका इलाज भी कराया जाएगा। चोटिल गोवंशों के इलाज की भी व्यवस्था की गई है। पशुपालन कर रहे लोगों से भी प्राधिकरण ने अपील की है कि वह अपने गोवंशों की इधर उधर ना छोड़े उनकी देखरेख करें। अगर कोई व्यक्ति गोवंशों को निराश्रित बनाकर सड़कों पर छोड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाने के दौरान महाप्रबंधक प्रोजेक्ट ए.के .अरोड़ा डीजीएम के.आर. वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट के जरूरतमंद बच्चों ने कला प्रतियोगिता में हुनर का किया प्रदर्शन
जानिए कैसे , बिना ड्राइवर के चलेगी कार, ना स्टेयरिंग छूने की जरुरत, ना एक्सेलरेटर दबाने की चिंता
सीएम योगी का निर्देश: अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतरकर बारिश से नुकसान का लें जायजा, पीड़ितों को ...
हिंदू युवा वाहिनी गौतमबुद्ध नगर ने मनाया योगी आदित्यनाथ जी का 50 वां  जन्मदिन 
दिल्ली में झमाझम बारिश के कारण कई जगह भरा पानी, सड़कों पर दिखा भारी जाम
नौकरी छूटी, घर भी गया ...दंपती ने राजमा-चावल बेचकर बनाई पहचान
बदमाशों ने की आॅटो रिक्शा चालक से लूटपाट
लोकसभा Live: जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा पूर्ण राज्य, वक्त आने दीजिए- अमित शाह। दिया विपक्ष को जवाब
लता सिंह पत्नी संजय भैया अध्यक्ष बिलासपुर की ओर से जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Bad Bank: निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बैड बैंक से जुड़ी बड़ी घोषणा संभव
महिला की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हजारों की संख्या में श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप
निर्माणाधीन बिजलीघर में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया: पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो दबोचे, अव...
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला: सीता हरण के बाद 50 फीट की ऊंचाई पर हुआ रावण-जटायु का युद्ध, द...
विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने कोरोना वॉरियर्स को अपने हाथों से बनाकर पिलाई कॉफी"
BEGINNING स्कूल के बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण
पंजाब के माेगा में Airforce का मिग-21 विमान गिरा, धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत