बिल्ट अप हाउसिंग का बकाया भुगतान करने का एक और मौका, पानी के बकाएदारों के लिए ओटीएस मंजूर

  • प्रीमियम, प्रतिकर व लीज डीड के विलंब शुल्क पर पेनल्टी से राहत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बिल्ट अप हाउसिंग एवं फ्लैट आवंटियों के लिए यह राहत की खबर है। प्राधिकरण बोर्ड ने एकमुश्त समाधान योजना को मंजूरी दे दी है। इन परिसंपत्तियों के एवज में बकाया धनराशि पर पेनल्टी से बोर्ड ने राहत दे दी है। एकमुश्त समाधान योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।
कोरोना संकट के चलते बिल्ट अप हाउसिंग व तमाम फ्लैट आवंटी बकाया प्रीमियम व प्रतिकर का समय से भुगतान नहीं कर सके। लीज डीड में देरी के कारण आवंटियों पर विलंब शुल्क लग गए। ऐसे आवंटियों को इन तीनों तरह के बकाये का भुगतान करने के लिए प्राधिकरण बोर्ड ने एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इन आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना को बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। इसके लागू होने पर डिफॉल्ट धनराशि पर दंडात्मक ब्याज (पेनल इंटरेस्ट) नहीं लगेगा, बल्कि आवंटी साधारण ब्याज देकर राहत पा सकते हैं। वहीं, 64 फीसदी अतिरिक्त प्रतिकर समय से न जमा कर पाने वाले आवंटी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रतिकर की डिफॉल्ट धनराशि पर पेनल इंटरेस्ट नहीं लगेगा। इसी तरह लीज डीड की विलंब शुल्क में भी प्राधिकरण बोर्ड ने राहत दी है। 30 जून तक विलंब शुल्क की 70 फीसदी धनराशि जमा कर दें तो 30 फीसदी धनराशि की छूट मिल जाएगी। अगर 30 सितंबर तक विलंब शुल्क जमा करते हैं तो 80 फीसदी धनराशि जमा करनी होगी। शेष 20 फीसदी की छूट मिल जाएगी।
———————————————–

  • पानी के बकाएदारों के लिए ओटीएस मंजूर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पानी के बकाएदारों के लिए भी एकमुश्त समाधान योजना को बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। इसके अंतर्गत 31 मार्च 2022 तक की बकाया धनराशि को एकमुश्त जमा करने पर ब्याज की रकम पर 40 फीसदी छूट मिलेगी। इसी तरह दूसरे माह जमा करने पर 30 फीसदी, तीसरे माह जमा करने पर 20 फीसदी और चौथे माह जमा करने पर ब्याज की कुल रकम में 10 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। इसके लागू होते ही अब तक पानी का बिल जमा न कर पाने वाले बकायेदार इसका लाभ ले सकते हैं।

—————————
अब फ्लैट पर भी ले सकेंगे लोन, कॉलेट्रल को मंजूरी
——————————————————–
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने बिल्डर फ्लैटों में रहने वाले निवासियों के लिए बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने अनुप्रासंगिक बंधक (कॉलेट्रल) की अनुमति देने पर मुहर लगा दी है। इससे निवासी व्यावसाय, एजुकेशन, बच्चों की शादी आदि के लिए अपने फ्लैट को बैंकों के पास गारंटी के रूप में रखकर लोन प्राप्त कर सकेंगे। अब तक इसकी नीति न होने के कारण लोन मिलने में दिक्कत आ रही थी। इससे ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले हजारों फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत मिल जाएगी। वे जरूरत पड़ने पर अपने फ्लैट पर बैंकों से लोन ले सकेंगे।

यह भी देखे:-

शहीद विजय सिंह पथिक की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी: 27-28 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आय...
पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई
फूलों की होली से सजी जाट समाज की होली मिलन, सांसद सांगवान ने शिक्षा पर दिया जोर
ग्रेटर नोएडा सेक्टर समस्या को लेकर गोल्डन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सीईओ से की शिकायत
आईआईए (INDIA INDUSTRIES ASSOCIATION) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष बने जितेन्द्र सिंह राणा, नई कार्...
सर्दी से राहत दिलाने के लिए बढ़ाएं मदद का हाथ, "सर्वोदय ममता फाउंडेशन" की अपील
यमुना प्राधिकरण : पॉड टैक्सी की डीपीआर तैयार
चीन पाकिस्तान के बीच नया परमाणु समझौता दुनिया के लिए बेहद खतरनाक, डील की खास बातें जानिए
ग्रेटर नोएडा के एसटीपी होंगे हाईटेक: बादलपुर से शुरू हुई निगरानी की नई तकनीक, जल्द कासना और इकोटेक प...
एसटीपी न चलाने व बिना शोधित सीवरेज को नाले में बहाने पर 6 बिल्डर सोसाइटियों पर लगा जुर्माना
राष्ट्रगान एक अनिवार्यता बनाई जाए: साधना सिन्हा, नन्हक फाउंडेशन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता ...
घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़
रियल एस्टेट के लिए बजट 2024 सकारात्मक है: आशीष भूटानी
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य आध्यात्मिक शोभा यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम
ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर...
किसानों के धरने के 25 वें दिन महिलाओं ने संभाला मोर्चा, अब 'डेरा डालो-घेरा डालो' चलाकर करेंगे विरोध