हिन्दू नववर्ष पर विश्व हिन्दू परिषद ने जिले मे निकाली भव्य शोभायात्रा

आज दिनांक 2 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष और भगवान पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद ने सेक्टर म्यू मे विशाल शोभायात्रा निकाली जिसमे जिले से आये सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ माताओं , बहनों और बच्चों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया ।

शोभायात्रा मे बच्चे और बच्चियों भगवान राम , कृष्ण , हनुमानजी और अन्य देवी देवताओं के वेष मे सजे थे । सैकड़ों कार्यकर्ता ध्वज लेकर संचलन में शामिल हुए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पूरे जोश से सम्मिलित हुए। सेक्टर म्यू स्थित ओमेक्स पाम ग्रीन्स सोसायटी मे निकाली गई इस शोभायात्रा में बडी संख्या मे भारतीय वेशभूषा मे सम्मिलित की । शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक सँघ का घोष समूह रहा जिसमे पूर्ण गणवेश मे सजे स्वयंसेवक पूरी शोभायात्रा मे विभिन्न वाद्ययंत्र बजाते हुए चले ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख  अवधेश पाण्डेय जी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता मातृशक्ति जिला संयोजिका मिताली शर्मा ने की । विभिन्न विभिन्न वक्ताओं ने भगवान राम के चरित्र वह भगवान हनुमान जी के चरित्र पर प्रकाश डाला और भारतीय नववर्ष के वैदिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रयास डाला और इस बात पर बल दिया कि हमे समाज में इस विषय पल और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है । कार्यक्रम का संचालन मातृशक्ति की बहन करूणा धीमान ने किया और बहन नीतू और अरूणा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं मे दीपक कश्यप, विनय धीमान, राजीव सैनी, फणेन्द्र त्रिपाठी , केशरीनन्दन, शैलेन्द्र शुक्ल, सुमित बोस , अम्बालिका सिंह, निधि कपूर एवं निखिल वकील की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 23 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भक्तों से अपील, बनो शुद्ध शाकाहारी
पंचशील ग्रीन में नवरात्र महोत्सव की धूम, शिव-पार्वती संवाद और रामलीला मंचन ने बांधा समां
गुरुद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक जयंती
आज का पंचांग, 3 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ  मुहूर्त 
कल का पंचांग, 17 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
रावण द्वारा सीता का हरण।
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा लाइफ आलटेरींग मेडिटेशन वर्क्शाप का आयोजन
कल का पंचांग, 4 जून 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 19 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 10 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 17 जुलाई 2020, जानें शुभ अशुभ मूहुर्त
कल का पंचांग, 7 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शुकदेव जन्म और भीष्म स्तुति ने भावविभोर किया भक्तों को, सेक्टर-82 की ब्रह्मचारी कुटी में श्रीमद्भागव...
श्रद्धालुओं से भरी बसें खाटू श्याम महाराज की ओर रवाना, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने दिखाई ...
आज का पंचांग, 29 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त