बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ हो कार्यवाही, घर खरीदारों को जल्द मिले उनका फ़्लैट : प्रो. ए.के. सिंह आम आदमी पार्टी 

  • ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को निरस्त करने व खरीदारों को घर दिलाने के संबंध में आज यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रोफेसर ए.के. सिंह ने बताया जैसा आपको मालूम है कि सुपरटेक लिमिटेड बिल्डर को एनसीएलटी ने दिवालिया घोषित कर दिया है जिससे घर खरीदारों से हजारों करोड़ घोटाला हुआ, इसके पहले जेपी बिल्डर को भी एनसीएलटी ने दिवालिया घोषित कर दिया था वहां भी बहुत सारे घर खरीदारों के पैसे फंसे पड़े है। आगे कितने बिल्डर दिवालिया घोषित हो जाएं इसका कुछ पता नहीं है ।

इस मद्देनजर प्रो ए के सिंह ने मांग की है कि ऐसे सभी बिल्डर जिनको प्राधिकरण द्वारा ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए भूखंड आवंटित किए हैं उसमे जो बिल्डर नियमानुसार फ्लैट बनाकर घर खरीदारों को घर नहीं दे रहा है तो इसकी पूरी जानकारी अविलंब जुटाकर घर खरीदारों को घर दिलाने का काम किया जाए । साथ ही प्राधिकरण का बकाया न चुकाने वाले ऐसे बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके आवंटन को निरस्त किया जाए और प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट को कब्जे में लेकर खरीददारों को घर दिलाए तथा प्राधिकरण का पैसा वसूले।

राहुल सेठ ने कहा कि  सिर्फ ऐसे आवंटित भूखंड जिस पर कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है सिर्फ उन्हें ही निरस्त न करें बल्कि ऐसे भूखंड जिन पर निर्माण कार्य हो रहा है या निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है फिर भी बिल्डर के द्वारा प्राधिकरण का पैसा नहीं दिया जा रहा है और घर खरीदारों को घर नहीं दे रहा है या निर्माण में कोई गड़बड़ी की है जिससे कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र नहीं जारी हो पा रहा है तो ऐसे सभी आवंटित भूखंड को निरस्त करते हुए उसके सभी प्रॉपर्टी को सील किया जाए तथा ऐसे बिल्डरों के अकाउंट और अन्य संपत्तियां भी जप्त की जाए जिससे बिल्डर घर खरीदारों का पैसा और प्राधिकरण का पैसा किसी भी तरह से लेकर के भागने न पाएं।

अनिल चेची ने मांग कि है कि इस प्रक्रिया में अगर कोई कानूनी बाधा है तो एक विस्तृत कार्यवाही प्रक्रिया को लिखित तौर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजकर कानून पास कराने के लिए अतिशीघ्र प्रेषित की जाए और उसकी कॉपी हमें भी उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर प्रो ए के सिंह जिला प्रवक्ता, अनिल चेची जिला उपाध्यक्ष, राहुल सेठ जिला यूथ विंग अध्यक्ष तथा अखंड प्रताप सिंह संस्थापक सदस्य मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना से लड़ना भी है और विकास कार्य भी संचालित करना है : सीएम योगी 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
आजाद समाज पार्टी के जिला कमेटी  गौतमबुद्ध नगर का गठन, योगेंद्र भाटी  जिलाध्यक्ष नियुक्त 
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे : रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत
कचैड़ा मामला : सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने जेल में किसानों से की म...
लोकतंत्र का गला घोट रही है प्रदेश सरकार: श्याम सिंह भाटी
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
सपा की मासिक बैठक संपन्न
फुले दंपत्ति पर बनी फिल्म पर रोक के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन
विधानसभा अध्य्क्ष बनने पर संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
गौशाला में मृत गाय का मुद्दा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी धरने  पर बैठे, दोषियों  कार्यवाही की म...
राहुल गाँधी कोरोना संक्रमित हुए, ट्वीट कर दी जानकारी 
एडवोकेट रविंद्र भाटी  को आज़ाद समाज पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेवारी, आगरा संभाग व बनारस जोन के बने प्र...
सभी EXIT POLLS में एक बार फिर कांग्रेस खाली हाथ
दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी
कांग्रेस में राहुल युग की हुई शुरुआत