गांवों की समस्याओं के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर पर करप्शन फ्री इंडिया का  हल्ला बोल प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले स्मार्ट गांव सूरजपुर गिरधरपुर इमलिया घंघौला,तालड़ा  झालड़ा, दलेलगढ़ जुनेदपुर आदि गांव की मूलभूत समस्याओं के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर के नेतृत्व में प्राधिकरण के दफ्तर पर हल्ला बोल प्रदर्शन कर 1 घंटे तक अधिकारियों को दफ्तर के मेन गेट पर बंधक बनाकर रखा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों के मुख्य रास्तों में जलभराव की समस्या, श्मशान घाट नहीं होना,स्ट्रीट लाइट पिछले लंबे समय से बंद है,गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई हैं,सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं,गंदगी की वजह से गांव में संक्रामक रोग का खतरा बना हुआ है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि इन सभी समस्याओं के खिलाफ ग्रामीणों में काफी रोष है आज संगठन एवं ग्रामीणों ने मिलकर प्राधिकरण दफ्तर पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन लेने आए उप महाप्रबंधक सलील यादव को प्राधिकरण के मुख्य द्वार पर 1 घंटे तक धूप में बैठा कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि अगर 1 सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।

इस दौरान- आलोक नागर बलराज हूण जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान राकेश नागर एडवोकेट अनिल भाटी यतेंद्र नागर रविंद्र गौतम डॉक्टर अख्तर हुसैन अजय नागर सूबेदार जगदीश सतवीर कपिल प्रेमी नफीस अहमद यशपाल गौतम हवलदार रोशन सिंह नीरज गौतम हवलदार बालेश्वर सिंह राजकुमार विकास गौतम राकेश आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पूनम शर्मा को "देवी अवार्ड" से सम्मानित, शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
डॉ. पूजा कसाना को ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026’, “डॉक्टर कसानाज” बना ब्रांड ऑफ द ईयर
ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुआ तीन दिवसीय आरईआई एक्सपो 2022
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला
बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न
सड़क हादसे में महिला की मौत
‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज, मुख्यमंत्री बदलने पर कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'
बसपा ने जेवर विधानसभा से नरेंद्र भाटी डाढ़ा को किया प्रत्यासी घोषित
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल में करियर मेला
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डाढा आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, महिलाओं को साइब...
जानिए, क्यों नहीं जीना चाहता है कन्हैया , राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु
कठुअा व उन्नाव की घटना पर लोगों में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में आईटीआई स्टॉल पर आगंतुकों को दी जा रही तकनीकी शिक्षा की जानकारी
सूरजपुर प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2022: रागनी कलाकारों ने मचाई धूम 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा अत्याधुनिक फिनटेक हब, सेक्टर-11 यीडा क्षेत्र में 250 एकड़ में ...
कलक्ट्रेट पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फ़हराया तिरंगा, कहा जनसेवा अधिकारियों, कर्मचारियों का होना चाह...