यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, बलिया और गाजियाबाद समेत 24 जिलों में परीक्षा रद्द, जानिए

 यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।

इस संबंध में शिक्षा निदेशक एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी दी है। आदेश में यह भी साफ बताया गया है कि इन 24 जनपदों को छोड़कर बाकी जगह पर परीक्षा यथावत आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने जो निर्देश जारी किए हैं उसमें पेपर के जनपद बलिया से लीक होने की आशंका व्यक्त की गई है। जो पेपर लीक हुआ है उनकी पहचान 316 ई डी और 316 ई आई के सीरीज के रूप में की गई है।

जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी।

पेपर लीक होने पर यूपी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पेपर लीक कांड की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

किसानों की आय वृद्धि हेतु अभिनव तकनीक के बारे में बताएगा लॉयड कॉलेज  
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग में शिक्षक दिवस का आयोजन
GNIOT पीजीडीएम प्रोग्राम के नवागंतुक छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में “भगवद गीता से तनाव प्रबंधन” पर प्रेरणादायक सत्र, पांडव सखा प्रभुजी ने ...
गलगोटिया कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
शारदा विश्वविद्यालय में “राष्ट्रीय सुरक्षा में स्वदेशी का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
जे पी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में हुआ क्रिएटिविटी लीग 2024 टेक्नो फेस्ट का भव्य आयोजन
एकेटीयू परिसर के मैनेजमेंट विभाग में दाखिले के लिए पंजीकरण 30 तक
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी : विवेकानन्दजी की जयन्ती के पर युवा महोत्सव अभ्युदय 2k21 का आयोजन
शारदा स्कूल ऑफ़ नर्सिंग साइंस शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों का शपथ-ग्रहण समारोह
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस कॉर्निवाल, बच्चों ने की जमकर मस्ती
99 प्रतिसत रहा दसवी का परिणाम
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्री-इंडक्शन और ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
इंटरनेशनल चैंबर ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन एंड इंडस्ट्री (ICPEI) ने अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस और उत्कृष्...
ओपन नेशनल स्केटिंग और इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में रयान इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा का जलवा, जीते ओवरऑ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मनाई बड़ी सफलता – ईवाई में 127 छात्रों का चयन