38 आवेदकों को मिला ग्रेटर नोएडा में खुद का आशियाना

  • ग्रेनो प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में मंगलवार को हुआ ड्रा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बहुमंजिला इमारतों में फ्लैटों की योजना में आवेदन करने वाले 38 लोगों को खुद का आशियाना मिल गया। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से ड्रा हुआ। ये सभी रेडी टू मूव फ्लैट हैं। सफल आवंटियों को शीघ्र ही पजेशन मिल जाएगा। 10 अन्य आवेदकों का ड्रा बुधवार को होगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बीते नवंबर माह में फ्लैटों की योजना लांच की थी। ये फ्लैट सेक्टर ओमीक्रॉन वन व वन ए, म्यू टू, ज्यू थ्री, ईटा टू और सेक्टर 12 में स्थित हैं। फ्लैटों के लिए 48 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 38 फ्लैटों का ड्रा मंगलवार को कराया गया। इनमें 23 फ्लैट म्यू -2 और 15 फ्लैट ज्यू थ्री के शामिल हैं। शेष 10 फ्लैटों का ड्रॉ बुधवार को सुबह 11:00 बजे से ऑडिटोरियम में ही होगा। ये सभी फ्लैट पहले से बने हुए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी ड्रा प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लाइव प्रसारण भी कराया गया। ड्रा में सफल आवेदकों को आवंटन पत्र में दी गई धनराशि जमा करने के उपरांत पजेशन ऑफर लेटर जारी किया जाएगा। ड्रॉ के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक संपत्ति आरके देव, सहायक महाप्रबंधक केके यादव , वरिष्ठ प्रबंधक अनिल जौहरी, प्रबंधक बसी खान व प्रबंधक वित्त नेम सिंह आदि की मौजूदगी में ड्रॉ संपन्न हुआ। महाप्रबंधक संपत्ति आर.के. देव ने बताया कि सफल आवेदकों को आवंटन राशि जमा कराने के लिए शीघ्र ही पत्र भेजा जाएगा। शेष 10 फ्लैटों के आवेदकों का ड्रा बुधवार को ऑडिटोरियम में ही होगा। ये फ्लैट सेक्टर 12, ओमीक्रोन वन और ईटा टू में स्थित हैं। उन्होंने आवेदकों से बुधवार को ड्रॉ में शामिल होने की अपील की है।

यह भी देखे:-

Auto Expo 2020 में मंदी की परछाई, चाइना से भरपाई की उम्मीद
प्लाज्मा थेरेपी से हाइपरएक्यूट लिवर फेलियर से जूझ रही महिला की जान बची, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में सफल...
किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में हुई पंचायत
अयोध्या में दीपोत्सव 2021 : राम नगरी का आज से श्रीगणेश, लाखों दीये रचेंगे नया विश्व कीर्तिमान
रेलवे ने यूपी-बिहार से चलाई कई स्पेशल ट्रेनें, छठ से लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र समस्त शराब , मादक पदार्थों की बिक्री और ट्रांसपोर्ट पूर्णत: र...
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ईएसवीसी-3000 का भव्य समापन, सौर और इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक ने किया मंत्...
ग्लोबल करियर अवसरों का अनलॉक: बौद्ध अध्ययन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय है अग्रणी
गांवों की समस्याओं के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर पर करप्शन फ्री इंडिया का  हल्ला बोल प्रदर्शन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को भव्य ढंग कराने की तैयारी, खेल मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
कल का पंचांग, 22 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अब "पद्मावत" पर खौला राजपूतों का खून, बाईक रैली निकलकर किया प्रदर्शन
"अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भूमि पूजन कराए जान...
अफगानिस्तान: अब दो-तीन दिन बाद सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान
गौर सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने से Gaur city
गणेशोत्सव 2019: ऋतुरंग नृत्य नाटिका का कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मन्त्रमुग्ध