ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज: देश के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्यों ने बी.ए.एम.एस. छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के बारे में टिप्स दिए
जिला गौतम बुद्ध नगर के प्रथम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज – ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आज प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्यों ने बी.ए.एम.एस. छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के बारे में टिप्स दिए |आयुर्वेदाचार्य डॉ केशव चौहान, डायरेक्टर – जीवा आयुर्वेद, फरीदाबाद ने बीएएमएस सत्र 2021 के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कैसे आज के बदलते कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग बढ़ गया है, योग – व्यायाम से मनुष्य अनेकों बिमारियों से बचा रह सकता है | प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा भी बिमारियों का ठीक किया जा सकता है; उन्होंने जोर देकर बताया कि भारतवर्ष के चिर-परिचित पुराने चिकित्सा पद्धति पर आज लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है | उन्होंने ये भी कहा कि आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिकल में आयुर्वेद चिकित्सों को नए- नए अवसर मिल रहे है और फार्मा कंपनियों में भविष्य उज्जवल है | वैद्य नितिन अग्रवाल , ब्लिस आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर ने भी आज छात्रों का सम्बोधित किया; छात्रों को समझाया कि नए -नए तकनीकी ज्ञान के द्वारा डॉक्टरों का अपडेट रहना चाहिए; आज नए- नए खोज हो रहे है , उनके बारे में विस्तृत से जानकारी रखने की आवश्यकता है | तकनीकी ज्ञान के द्वारा ही देश – विदेश में ख्याति प्राप्त की जा सकती है | उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में कैरियर चुनने पर बधाई दी और छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी | उन्होंने छात्र- छात्राओं को विश्वस्तरीय उद्दयमी बनने की प्रेरणा दी| वैद्य डॉ भी. जी. हुद्दार जो के आल इण्डिया आयुर्वेदा संस्थान के जाने-माने काया-चिकित्सक और शिक्षक है, ने विभिन्न प्राकृतिक वनस्पतियों के गुणों के बारे में बताया और कहा कि भारतवर्ष में दुर्लभ से दुर्लभ जड़ी-वूटी पायी जाती है जो कि विभिन रोगों का ठीक करते है , उन्होंने सभी छात्रों से शाकाहार अपनाने की सलाह दी | सभी वक्ताओं ने ईशान आयुर्वेदिक कालेज की इंफ्रास्ट्रक्चर और विषय लैबों से होने वाले फायदे के बारे में छात्रों को बताया , सभी ने संस्थान के चेयरमैन डॉ डी. के. गर्ग जी की प्रयास की सराहना की और आयुर्वेद के विकास में उनके योगदान की भूरी -भूरी प्रसन्नता की |
