पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के लड़पुरा गांव में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने जीजा पर गोली दाग दी। हाथ में गोली लगने से जीजा घायल हुआ है। जिसे नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में दर्ज एक मुकदमे के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपी द्वारा हमला किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर के अस्तोली गांव के रहने वाले नवीन का उसके साले दीपक से बात चल रहा है। दरसल, करीब दो साल पहले नवीन पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने नवीन के खिलाफ दनकौर कोतवाली में है मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नवीन को चार माह जेल में रहने के बाद जमानत मिल गई थी। इसी मुकदमे के चलते नवीन और उसके साले दीपक के बीच विवाद चल रहा है। उधर नवीन का एक चार वर्षीय बेटा उसके साले के पास रहता है। जिसके लिए नवीन ने अपने साले दीपक के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करवा रखा है। गुरुवार को इस मुकदमे के चलते दीपक को नवीन के बेटे युवराज को अदालत में पेश करना था। लेकिन वकीलों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जिसके चलते दीपक ने नवीन को उसके बच्चे को सौंपने के लिए लडपुरा गांव बुलाया था। नवीन अपने बेटे को लेने लडपुरा गांव पहुंचा तो वहां दीपक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसपर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से नवीन घायल हो गया। इस बीच दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर आसपास मौजूद लोगों ने घायल को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

अवैध रूप से पटाखा बेच रहा एक गिरफ्तार
NOIDA STF ने पकड़ा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे करते थे ठगी , पढ़ें पूरी खबर
फार्म हाउस में अवैध शराब की पार्टी पर आबकारी विभाग का छापा, पांच गिरफ्तार
शर्मनाक, दरोगा ने पुलिस चौकी में की ऐसी वारदात , हुआ ससपेंड, मुकदमा भी दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
नर्सरी संचालक से ट्रांसपोर्ट कंपनी ने की लाखों की ठगी, मामला दर्ज
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन व पुलिस की बड़ी कार्यवाही , दो दर्जन गुंडों पर लगा गैंगस्टर
काले हिरण शिकार केस में सलमान खान ने कोर्ट में दिया था झूठा हलफ़नामा, 18 सालों बाद अब मांगी माफी
तमंचे के बल पर राशन डीलर से नगदी छीनने का आरोप
अवैध रूप से गांजा बेचने वाले तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए दो पेशेवर बदमाश
अंसल मॉल में युवक की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
नोएडा : सेक्टर 63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत
नोएडा -ग्रेटर नोएडा में चलेगा ऑपरेशन टॉरगेट क्रिमिनल अभियान
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, चली गोली, युवक घायल, हालत नाजुक
जेवर क्षेत्र में बदमाशो का आतंक, दिन दहाड़े दो लूट कर पुलिस को दी चुनौती
दरोगा का पिस्टल छीनकर भाग रहा था गौरव चंदेल का हत्यारोपी, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ