असहाय व गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया

नोएडा:  शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा ग्राम गिझोड़ सेक्टर 53 में चलाये जा रहे निशुल्क पाठशाला में असहाय व गरीब बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में 50 से ऊपर बच्चें लाभान्वित हुये। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रश्मि जैन ने इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बच्चों को सामग्री बांटी। जिसमें किताबें, कापी, पेंसिल, रबर, पेन और पेंसिल्स कलर शामिल थे। शिक्षा सामग्री को उपलब्ध करवाने में वरिष्ठ समाजसेवी निशा राय एवं रश्मि जैन ने सहयोग किया। संस्था की तरफ से नरेंद्र देवरा ने निःशुल्क शिक्षा दे रहे अध्यापकों जिसमें सत्यवान, आरती मेहरा, दीपक चौधरी के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने बताया ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य इन बच्चों को भविष्य को साक्षर बनाना ही नहीं बल्कि समाज को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि असहाय व गरीबों का सहयोग करने से किसी की भी आर्थिक व शारीरिक क्षमता में कमी नहीं आती है बल्कि आर्थिक खजाने में वृद्धि तो होती ही है साथ ही शारीरिक क्षमता में भी बल की वृद्धि होती है। इस अवसर पर नरेंद्र देवरा, दीपक कनोजिया, पुष्कर शर्मा, मोहित बालियान, मनीष शर्मा, दीपक चौधरी, सत्यवान आदि मौजूद थे।

यह भी देखे:-

नोएडा मेट्रो दोबारा पटरी पर बुधवार से शुरू होंगी सेवाएं, कोरोना प्रोटकॉल को लेकर NMRC ने तैयारियां श...
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
शिल्प हाट में ग्रेटर नोएडा के विकास की झलक, मंत्री ने किया स्टाल का निरीक्षण
Coronavirus India: देश में कोरोना के 35 हजार से अधिक मामले, 97.65 फीसद पहुंचा रिकवरी रेट
डिपो से बोड़ाकी स्टेशन तक मेट्रो विस्तार को ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड की हरी झंडी, नोएडा एयरपोर्ट के ल...
इनवेस्‍टमेंट प्‍लान : नौकरीपेशा से लेकर बिजनेसमेन तक के लिए आया जबर्दस्‍त प्‍लान, PM ने की शुरुआत
नोएडा शहर में अब उद्यम लगाना व आशियाना बनाना हुआ महंगा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने मकनपुर खादर गाँव में स्वच्छता अभियान शुरू किया
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
सीईओ ऋतू माहेश्वरी को 'नोवरा राष्ट्रीय सम्मान' नॉएडा को चमकाने और स्वच्छता में नंबर एक लाने के लि...
नोएडा में स्वदेशी संकल्प यात्रा: आत्मनिर्भर भारत की ओर जनजागरण
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर
प्रेमी निकला शादीशुदा तो प्रेमिका ने दे दी जान
करोना महामारी के तीसरे वेब की से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार, हर जनपद अस्पताल और बच्चों आईसीयू ब...