ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो कंपनियों को काली सूची में डाला

  • सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता में खामी मिलने पर की कार्रवाई
  • एक साल तक ग्रेनो में कोई नया काम नहीं कर सकेंगी कंपनियां

ग्रेटर नोएडा। सड़क निर्माण की गुणवत्ता में खामियां पाए जाने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो कंपनियों को एक वर्ष के काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डाल दिया है। ये कंपनियां एक साल तक कोई नया काम ग्रेटर नोएडा में कोई काम नहीं कर सकेंगी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के  महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा, उप महाप्रबंधक केआर वर्मा व वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार जौहरी की टीम ने शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। 60 मीटर रोड पर सूरजपुर कासना रोड के टी-प्वाइंट से डेल्टा वन रोटरी तक नवनिर्मित मुख्य रोड व सर्विस रोड तय समयावधि से पहले ही उखड़ने लगी थी। इसके चलते एसकेवी इंफ्राटेक प्रा. लि. कंपनी को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। इसी तरह 105 मीटर रोड पर अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट के रोटरी से लेकर विप्रो रोटरी तक की रोड भी उखड़ने लगी थी। रोड निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर एएमटी बिल्डर्स को भी काली सूची में डाल दिया गया है। दोनों कंपनियों पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये दोनों कंपनियां अब एक साल तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एरिया में कोई नया काम नहीं कर सकेंगी। महाप्रबंधक ने कहा है कि रखरखाव व विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता में खामी मिली तो उस कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

तीसरी लहर की आहट: महाराष्ट्र और केरल में तेजी से बढ़ रहे कोविड मरीज, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
भाकियू ( कृषक शक्ति ) ने शाहिद खान को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
कोरोना: पीएम मोदी आज 'कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव' को करेंगे संबोधित, साझा करेंगे अपने विचार
अवैध रूप से गांजा बेचते हुए दो गिरफ्तार
फैक्ट्री में काम करते समय लगी चोट, उपचार के दौरान मौत
Zika Virus Outbreak: शराब की गंध से आकर्षित मच्छर फैलाते हैं बीमारी, इन बातों को समझे बिना बचाव मुश्...
भारत डिज़ाइनर फैशन शो: युवा प्रतिभाओं और आधुनिक फैशन का शानदार समागम
नींद की झपकी आने से हौंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी एक की मौत 4 घायल
युवा छात्रों में पर्यटन के प्रति जागरूकता का संचार: विश्व पर्यटन दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन
कोरोना योद्धा के लिए बीइंग केयरिंग संस्था का ONLINE #saveTheSaviour कैंपेन
राजू श्रीवास्तव, रामशंकर और कैलाश मासूम का स्वच्छता अभियान
राज्यसभा: सदन में गरजीं वित्त मंत्री, बोलीं- माल्या-मोदी और मेहुल.. ये सब स्वदेश लाए जा रहे
Godzilla Vs Kong: ओपनिंग वीक में 40 करोड़ की धमाकेदार कमाई, पहली तिमाही की सबसे सफल फ़िल्म
दादरी पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
'केंद्र नए कृषि कानूनों को ले सकता है वापस', भाजपा नेता ने बताई बड़ी वजह
जिला गौतमबुद्ध नगर प्रशासन बनेगा स्मार्ट