होली पर ग्रेनो को और स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण चला रहा विशेष अभियान

नौ सफाई इंस्पेक्ट, 33 सुपरवाइजर व 1000 से अधिक सफाईकर्मी शामिल

कॉन्ट्रैक्टरों को दी चेतावनी, गंदगी मिली तो लगेगा दस लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। होली पर्व के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा को और स्वच्छ बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो दिन का विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस दौरान होलिका दहन वाले स्थानों को चिंहित कर उसके आसपास सफाई की गई। प्राधिकरण ने अपने सभी कॉन्ट्रैक्टरों को चेतावनी दी है कि अगर कहीं पर गंदगी की शिकायत मिली तो उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने जनस्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में होली पर तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जनस्वास्थ्य विभाग ने इस पर अमल करते हुए सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा को नौ अलग-अलग जोन में बांटते हुए सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 33 सुपरवाइजर भी इस काम में लगाए गए हैं। 1000 सफाईकर्मी ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों को चमकाने में लगे हैं। जहां पर होलिका दहन कार्यक्रम होना है उन जगहों को सफाई कराई गई। पतझड़ के मौसम को देखते हुए सड़कों के किनारे पड़ीं पेड़ों की पत्तियों को उठाकर प्रोसेसिंग प्लांट पर ले जाया जा रहा है। इन पर निगरानी के लिए प्राधिकरण ने अपने दो प्रबंधकों जितेंद्र यादव व वैभव नागर को भी लगाया है। साथ ही सुपरवाइजरों और सफाई निरीक्षकों के नाम व नंबरों की सूची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अगर कहीं गंदगी दिखे तो उन नंबरों पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं। प्राधिकरण ने सभी छह कॉन्ट्रैक्टरों को चेतावनी दी है कि अगर कहीं से गंदगी की शिकायत मिली तो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह अभियान होली के बाद भी चलाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी निवासियों से ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सहयोग करने और होली पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मनाया तीज महोत्सव
दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर खाद्य विभाग की छापेमारी
ग्रेनो के सेक्टरों व गांवों में फॉगिंग शुरू, जीपीएस से हो रही निगरानी
लोकल से ग्लोबल हुए उद्यमी, विदेशों से मिले ऑर्डर छोटे उद्यमियों को भूटान, श्रीलंका, दुबई सरीखे देशो...
जेवर के विकास के लिए एक मंच पर आए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
लखीमपुर हिंसा : आज राष्ट्रपति कोविन्द से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, राहुल-प्रियंका भी होंगे श...
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की तैयारियो में जुटा जिला प्रशासन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जानिए इनके बारे में
गृहमंत्री अमित शाह से माफी मंगवाने सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता, लगाए मुर्दाबाद के नारे
सेक्टर-37 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को हॉकी स्टेडियम बनाने के विरोध में तेज हुआ आंदोलन, सांसद व भाजपा प्...
नोएडा में दीवार गिरी, गर्भवती महिला और 2 बेटियां मलबे में दबीं
ग्रेटर नोएडा : मुख्य मार्गों पर बनीं इमारतें फसाड लाइटों से होंगी रोशन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न
बीवाईडी इंडिया ने  लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील का किया अनावरण 
पीडीए जन पंचायत का आयोजन