होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक

होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक

दनकौर- कोतवाली दनकौर एरिया के बिलासपुर चौकी क्षेत्र के राजेंद्र इंटर कॉलेज परिसर में परिसर में मंगलवार को पुलिस क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक एसीपी तृतीय ब्रजनंदन राय व थाना प्रभारी सुधीर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसीपी बृजनंदन राय ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम भाईयों का शब-ए-बरात पर्व भी है। इसे सभी सौहार्द पूर्वक मनाएं। यह दोनों पर्व त्योहार की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। बैठक में उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर साबिर कुरेशी ,नसीर सलमानी ,डॉक्टर तक़ी इमाम ,डॉक्टर सफी मोहम्मद ,सुबोध सभासद ,हरेंद्र ,सतपाल भाटी, रोहित, नदीम सलमानी मोहित योगी हाफिज अफजल अरशद सभासद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

यह भी देखे:-

आईजीआई को जेवर एयरपोर्ट जोड़ने के लिए राइट्स ने दिया ये सुझाव , पढ़ें पूरी खबर
उ.प्र. रेरा की मध्यस्थता से आवंटी को निवेश राशि वापस मिली
Yamuna Authority के आवंटियों का घर बैठे ऑनलाइन होगा नक्शा पास
एयरपोर्ट शुरू होने से पहले 130 मीटर रोड का चौड़ीकरण, 50 करोड़ होंगे खर्च
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन सख्त, 10 अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किया गुण्डा एक्ट में निरूद्ध
कल का पंचांग, 4 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कोरोना से जंग में जरुरतमंदों का ऐसे ख्याल रख रही है महिला शक्ति सामाजिक समिति
BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, जिले का नाम किया रोशन
अगर 500 साल पहले एकजुट हो जाते, तो हमें गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता : सीएम योगी
भूल गए हैं UPI PIN, Google Pay पर ऐसे करें चेंज, यह है आसान तरीका
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने बारिश में बचाव के लिए जरूरतमंद बच्चों को बांटे छाते और चप्पल
जानिए, गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय मे जीवन कौशल प्रशिक्षण पर 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
UNSC के अध्यक्ष के तौर पर भारत का कार्यकाल खत्म
ग्रेटर नोएडा : क्रिसमस का जश्न, प्रार्थना सभा के लिए सेंट जोसफ चर्च सज कर तैयार