“बेटी सुरक्षित ,समाज सुरक्षित” आत्मरक्षा अभियान, दिशा पब्लिक स्कूल की छात्र -छात्राओं ने आत्मरक्षा का सीखा 

ग्रेटर नोएडा :  ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा चलाये जा रहे आत्मरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज दिशा पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की डेढ़ सौ से ज्यादा छत्राओं ने आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की कला सीखी।

स्कूल की  प्रधानाध्यापिका आभा कटियार व अध्यापिकाओं की  मौजूदगी में बच्चियों को प्रशिक्षण दिया गया।  बच्चियां भी इस अभियान में  दिलचस्पी दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।  उन्हें  तकनीक का विषम परिस्थितियों में प्रयोग करना सिखाया जा रहा है।

इस अभियान के संयोजक शिवालक राज ने  बताया छात्र -छात्राओं को  मार्शल आर्ट के ज्ञान के साथ अपने  आचरण, व्यवहारिक ज्ञान भी विषम परिस्थितियों से निकलने में सहायक होता है।  आसपास की हाव भाव से अवगत की परख होनी चाहिए।

ब्रिगेड मार्शल अकादमी के संचालक मास्टर रजनीश कुमार ने   बताया  ‘ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी’ , आत्मरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित कर रहे है जिसके माध्यम से सभी आयु वर्ग , महिला प्रशिक्षण प्राप्त कर सही तकनीक का प्रयोग कर अपनी योग्यता को प्रस्तुत कर आगे  सुरक्षा का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी, भारत के तेजी से उभरते हुए कराटे कोचिंग संस्थान है जो देश के विभिन्न भागों में सरकार की नीतियों के अनुरूप ‘महिला सशक्तिकरण’ तथा ‘महिला सुरक्षा’ के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

ये अभियान महिला दिवस के उपलक्ष्य में बीते  5 मार्च से शुरू हो चुका है जो आगामी  30 मार्च तक विभिन्न स्कूल, कॉलेज कंपनियों में चलाया जा रहा है।

यह भी देखे:-

अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्र...
केनरा बैंक ने  जरूरतमन्द लोगो को   सामान किया  वितरित 
बिल्डिंग के 20 वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
गणेशोत्सव में बज्र के कलाकारों ने मचाई धूम, मयूर नृत्य ने मन मोहा
UP ELECTION 2022:राकेश टिकैत ने नो वोट फॉर बीजेपी का दिया संदेश
जहांगीरपुर में नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन
अब "पद्मावत" को लेकर राजपूत करणी सेना ने दी धमकी
हबीबपुर गांव पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम, विकास कार्यों और समस्याओं का लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा : हिन्दू रक्षा सेना शाखा कार्यालय का होगा उद्घाटन: आचार्य अशोकानंद जी महाराज बने राष्ट्...
वृद्धाश्रम मे गर्म कपड़ों का वितरण व कानूनी जानकारी दी
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बाल ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई
डाक सेवको की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन
समाज सेवी डॉ. राहुल वर्मा को मिला मानव अधिकार शपथ पत्र
एक और झटका: महंगाई से जनता का बुरा हाल, अगले महीने से 11 फीसदी बढ़ सकती है CNG-PNG की कीमत
सीएम युवा योजना में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बैंक तय समय में पूरे करें लक्ष्य: सीडीओ
ग्रेनो में हर माह सुनाई देगी 'कलरव' व 'प्रतिध्वनि' की गूंज