होली पर सिटी पार्क में दिखेगी मथुरा के चरकुला व गगरी नृत्य की झलक

  • ग्रेनो प्राधिकरण 16 मार्च को आयोजित करेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • मथुरा की लोकगायिका डॉ सीमा मोरवाल व उनकी टीम देंगी प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। शहरवासियों को इस बार ब्रज के होली से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ग्रेटर नोएडा में ही मिल सकेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसकी तैयारी कर रहा है। आगामी 16 मार्च को ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिरभोज पार्क (सिटी पार्क) में  होली के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इसमें मथुरा की लोकगायिका व नृत्यांगना डॉ सीमा मोरवाल अपनी आवाज और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। साथ ही ब्रज की टोली यहां फूलों की होली खेलेगी।

दरअसल, बीते दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के साथ बैठक में आरडब्ल्यूए व अन्य सामाजिक संगठनों ने शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देने का आग्रह किया था, जिसके चलते सीईओ ने ग्रेटर नोएडा में नियमित तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत होली से होने जा रही है। आगामी 16 मार्च को शाम पांच बजे से सात बजे तक होली की खुशियों से सराबोर सांस्कृतिक कार्य्रक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मथुरा की लोकगायिका व नृत्यांगना डॉ सीमा मोरवाल अपने नृत्य व आवाज का जादू बिखेरेंगी। वे ब्रज की टोली के साथ कार्यक्रम में फूलों की होली, चरकुला, गगरी नृत्य, ब्रज के रसिया, राधा-कृष्ण की रासलीला आदि की झांकी प्रस्तुत करेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिटी पार्क में इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से कार्यक्रम में शिरकत कर लुत्फ उठाने की अपील की है।

यह भी देखे:-

India China Tension: परस्पर स्वीकार्य हल के लिए वार्ता जारी रखेंगे भारत-विदेश मंत्रालय
यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ी
वेतन की मांग को लेकर वीवो के कर्मचारियों का हंगामा
Samsung Galaxy M51 में मिल रहा भारी Discount, फोन में है 7000mAh की बैटरी
बच्चों की सुरक्षा के लिए पास्को निगरानी समिति गठित करेगी सीडब्ल्यूसी, स्कूलों में होगी सख्त निगरानी
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
शारदा विश्विद्यालय में कंटेंपरेरी डेवलपमेंट एंड डिबेट्स इन क्रिमिनल लॉ पुस्तक का विमोचन
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की योगी मॉडल की तारीफ, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं का क...
दिल्ली में चला योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन
उम्मीद एक सामाजिक संस्था - तम्बाकू से होने वाले खतरे के बारे में बताया , दिलाई शपथ
RYAN GREATER NOIDA TRIUMPHS AT NATIONAL QUIZ CONTEST
भारत से मुकाबले के लिए तिब्‍बती टुकड़ी को स्‍पेशल ऑपरेशन की ट्रेनिंग दे रहा शातिर चीन
जानिए गौतमबुद्धनगर का कोरोना अपडेट : 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत
समाजवादी पार्टी ने मनाया सुभाष चन्द्र बोस की जयंती
बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार की कोरोना से मौत, अभी चार प्रत्याशी लड़ रहे संक्रमण से जिंदगी की जंग
IND vs ENG 1st T20I: आज शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी20