शिल्पोत्सव में दिखेगा हस्त शिल्प, व्यंजन एंव संस्कृति का अंनूठा संगम
नोएडा। सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में 6 अक्टूबर से हस्त शिल्प, व्यंजन एंव संस्कृति का अंनूठा संगम दिखेगा। शिल्पोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के द्वारा सांय 7 बजे किया जायेगा। यह जानकारी सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता द्वारा जानकारी दी गई।
पत्रकारों को जानकारी देते हुये ओएसडी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 2017 का शिल्पोत्सव 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसकी थीम शिल्प, व्यंजन एंव संस्कृति का अंनूठा संगम है। इसमें लगभग पूरे देशभर से 400 शिल्पियों को अपने उत्पादों को बेचने का मौका मिलेगा। ये वो प्लेटफार्म उन शिल्पियों को मौका देता है जिने अपने शोरूम नहीं है लेकिन उनके पास कला है। एनसीआर के लोगों के लिये शिल्पोत्सव शॉपिंग के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हर दिन करेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शाम 5.30 बजे से लेकर 7 बजे तक किया जाएगा। शाम सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
उत्सव में आने वाले लोग विभिन्न प्रांतोें के व्यंजन, खानपान का भी स्वाद भी ले सकेंगे। शिल्पोत्सव की प्रवेस फीस 40 रूपये है।
शिल्पोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, नोएडा प्राधिकरण, वस्त्र मंत्रालयय भारत सरकार, यमुना प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।