शारदा अस्पताल में 700 से ज्यादा महिलाओं का उपचार

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किया
  • कुछ महिलाओं में खून की कमी, खानपान का ध्यान रखने और हेल्दी खाना खाने की सलाह

ग्रेटर नोएडा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शारदा अस्पताल में मंगलवार को सामान्य ओपीडी में 700 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों को देखा गया। इसमें जनरल मेडिसीन, आंख, गायनी, दंत रोग और अन्य विशेषज्ञों से उपचार कराया। आज फ्री में करीब 500 से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं का फ्री में सीबीसी, चेस्ट एक्सरे, ईसीजी, ब्लड शुगर रैंडम आदि की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कुछ महिलाओं में खून की कमी है। ऐसे मरीजों को खानपान का ध्यान रखने और हेल्दी खाना खाने की सलाह दी गई।

शारदा अस्पताल के वाइस प्रेजिडेंट ऋषभ गुप्ता ने बताया कि हम सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए विशेष दिवसों पर इस तरह के आयोजन करते हैं। आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। महिलाओं को किसी प्रकार दिक्कत न हो, इसके लिए गेट से लेकर तमाम प्रमुख जगहों पर स्टाफ की तैनाती की गई। सबसे ज्यादा भीड मेडिसीन ओपीडी में रही। इसके अलावा गायनी और आई ओपीडी में भी काफी संख्या में महिलाओं ने अपना उपचार कराया। हमलोग नारी शक्ति के सम्मान में अगले दो दिन तक ओपीडी में आने वाली महिलाओं को डॉक्टरी परामर्श के साथ साथ कई तरह के जांच फ्री में करेंगे। इससे यह फायदा होगा कि महिलाएं आगे आकर अपने स्वास्थ को लेकर सजग होंगी।

उधर, स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से भी महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईपीएस अधिकारी और एसीपी अंकिता शर्मा, एमएसएमई की महिला विंग की जिलाध्यक्ष ने छात्राओं को आगे बढकर काम करने और विश्वास के साथ जीवन जीने को लेकर प्रेरित किया। मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. मनीषा जिंदल ने आज के हालात में महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। वहीं, नर्सिंग कॉलेज में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बच्चों को सेवा का संकल्प दिलाया। इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट विभाग में भी महिला दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान बेहतर सेवा, आर्किटेक्ट में महिलाओं के योगदान और तकनीकी दुनिया में आधी आबादी का पूरा सच सामने लाया गया। छात्राओं ने कल्पना चावल और सुनीता विलियम्स को यादकर उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में  एशिया का सबसे बड़े नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का  बटन दबाकर किय...
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 13 लोगों पर लगाया गैंगस्टर
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
हर्षवर्धन, निशंक और बाबुल सुप्रियो समेत दर्जनभर मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
जेवर हवाई अड्डे की परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़ी घोषणा की
एनपीसीएल और सोसाइटी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा , मल्टी कनेक्शन के गिनाए गए फायदे
जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
नोएडा एक्सटेंशन में 13 एवं 14 मार्च को निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
देश में अब तक कोरोना वायरस के 7 करोड़ से अधिक टीके लगे, शुक्रवार को 12 लाख से अधिक ने ली वैक्सीन की ...
बार में अब बाउंसर नहीं रखें जाएंगे, आबकारी विभाग ने बार होटल रेस्टोरेंट मालिकों के साथ की बैठक, कस्ट...
'मस्जिद में लाउडस्पीकर से होने वाली अजान से हो रही परेशानी', बीएचयू के छात्र का ट्वीट, पुलिस ने दिया...
जेवर काण्ड के पीड़ितों को मिले मुआवजा - नरेंद्र भाटी
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी और निम्मया फाउंडेशन का स्मार्ट फेलोशिप प्रोग्राम: शिक्षा, समाज और महिला सशक्ति...
ग्रेटर नोएडा : जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में 16वाँ स्थापना दिवस समारोह का भव्य क...
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार
यूपी: नहीं बढ़ेगी कक्षा एक से आठ तक स्कूलों की फीस, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की घोषणा