सपा की प्रेस वार्ता, मतगणना में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की , प्रशासन से ईमानदारी से कार्य करने की अपील

ग्रेटर नोएडा : भाजपा द्वारा ईवीएम और मतपत्रों से छेड़छाड़ और मतगणना में गड़बड़ी आशंका को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को स्वर्ण नगरी स्थित प्रदेश में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रभारी फकीर चंद नागर ने कहा कि सुल्तानपुर सोनभद्र बरेली और बनारस में ईवीएम से संबंधित जो घटना घटित हुई है। वह मतगणना के दिन बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रही है। ईवीएम खुलेआम जा रही हैं। मतपत्र कूड़ेदान में मिल रहे हैं। भाजपा मतगणना प्रभावित के लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं भाजपा को वोट की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान भी भाजपा द्वारा बेईमानी कर जनादेश की हत्या करने का काम किया गया था। भाजपा के मंसूबों को कामयाब न होने देने के लिए समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे इस मौके पर समाजवादी पार्टी दादरी विधानसभा से प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष एवं ईमानदारी से काम कर लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रुप से सुनील भाटी, जगबीर नंबरदार, सुधीर तोमर, जिला प्रवक्ता रोहित सिंह बैसोया, सुनीता यादव, विपिन नागर , अवनीश भाटी, विकास तौंगड़, महेश भाटी, अनूप तिवारी, दीपक शर्मा, कुलदीप भाटी, सुमित नागर, गर्वित तलवार, दक्ष चौधरी, प्रदीप भाटी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के गांव व हो सेक्टर, अब हर जगह होगी सफाई और उठेगा कूड़ा
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की
यूपी के सभी शिक्षक और स्टाफ की 26 अप्रैल तक छुट्टी, HC ने दिया आदेश
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट, रास्ता साफ एनएचएआई इसका निर्माण करेगा
सेक्टर चाई थ्री में पेड़ कटाई पर प्राधिकरण की सख्ती, कॉन्ट्रैक्टर ब्लैकलिस्ट
योग और स्वास्थ्य : तितली आसन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
अजय पॉली की CSR पहल: बिरौंडी स्कूल में कंप्यूटर लैब व क्रीड़ा भवन का लोकार्पण
UP Budget 2021-22: आज यूपी मे होगा इतिहास का सबसे बड़ा बजट, युवाओं के लिए होगा कुछ ख़ास
Samsung Galaxy M12 को कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स
ज्ञानवापी मामला : अगली सुनवाई 20 मार्च को
दीवार गिरने से हुई मौत के मामले में हुई गिरफ्तारी
एकजुटता के बिना एशिया की नहीं हो सकती है 21वीं सदी- पीएम मोदी, पड़ोसी देशों के साथ बैठक में बोले
भाजपा की प्रदेश सरकार किसान विरोधी : राज बब्बर
Azam Khan News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी, आयकर विभाग का छापा, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा ह...
दनकौर : विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता...
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल...