गलगोटिया कॉलेज में “दक्ष 2022” का शुभारम्भ, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का होगा आयोजन 

ग्रेटर नोएडा : गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव “दक्ष 2022” का शुभारम्भ किया गया। कॉलेज में प्रति वर्ष होने वाले इस वार्षिकोत्सव में अनेक प्रकार के सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम होते है। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ० बृजेश सिंह एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ० विष्णु शर्मा मुख्य अतिथि कर्नल राजीव लोहनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएँ अगले दो दिनों तक हिस्सा लेकर अपना कौशल दिखाया। कार्यक्रम में “कलर्स ऑफ़ स्प्रिंग” थीम पर विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनमे नारी सशक्तिकरण पर नृत्य एवं लता मंगेशकर व बप्पी लाहिरी की स्मृति में मधुर संगीत प्रस्तुति शामिल रही। इस दौरान पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को समर्पित एक नाटक का आयोजन भी किया गया जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कर्नल राजीव लोहानी ने विशेष रूप से सराहा। वार्षिकोत्सव के पहले दिन जशन-ए-हुनर, लेटस गेट ट्रीविअल, टग ऑफ़ वॉर, बॉलीवुड बज्ज, की धूम रही वही कार्यक्रम के दूसरे दिन पिच टैंक, डुएल ऑफ़ आइडियाज, क्रिएट एंड ब्लेंड, टेबल टेनिस, कोड – औ-मेनिया और ट्रेज़र हंट जैसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गालगोटिया ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतियोगी छात्रों को शुभकामना दी। इस मौके पर विभाग उपाध्यक्ष डॉ० रितेश श्रीवास्तव, डॉ० इंदरप्रीत कौर, प्रो० राजीव नाथ, रजिस्ट्रार श्री विनोद कुमार, डॉ० जितेंद्र कुमार यादव, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं विभाग के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज में मैनेजमेण्ट प्रेक्टिसेस फार सस्टेनेबिलिटी पर अंतरष्ट्रीय सेमिनार
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया  बसंत पंचमी का उत्सव
जी. डी. गोयंका  में आन लाइन क्रिसमस व नए वर्ष की पार्टी का आयोजन 
शारदा विश्वविधालय में 70 वे गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया
बाबा साहब का पूरा जीवन प्रेरणा का स्रोत, एकेटीयू में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयं...
शिक्षाविदों के सम्मान में जीएनआईओटी का गरिमामय आयोजन वाराणसी में
स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
ग्रेटर नोएडा में लेवरेज एजुकेशन फेयर का आयोजन किया
एनसीसी की बालिकाओं ने किया वृक्षारोपण 
दक्षिणा फाउण्डेशन ने किया ‘‘राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका’’ पर पैनल चर्चा का आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी : स्कूल ऑफ़ आर्किटेक्चर के फाइनल वर्ष के छात्रों की विदाई समारोह
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
वनस्थली पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल कंपटीशन के दूसरे और तीसरे दिन भी कई स्कूलों ने प्रतियोगि...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फेस्ट, देशभर से 60 टीमें ले रही हैं हिस्सा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में चिकित्सा मनोविज्ञान के कार्यक्रम को मिली मान्यता
गलगोटिया के छात्रों ने जीता प्रथम पुरस्कार