4 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
4 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर(ख़ालिद सैफी):दनकौर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में स्थित खेरली नहर के नजदीक से चेकिंग के दौरान 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक बाइक, करीब 4 किलो गांजा व 3500 रुपये का कैश भी बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दनकौर, बिलासपुर व मंडी श्यामनगर समेत कई स्थानों पर भारी मात्रा में गांजे की सप्लाई करने तस्कर आ रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम खेरली नहर पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। तभी एक बाइक पर सवार 3 युवक वहां से जा रहे थे। जिनको पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर तीनों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान कवींद्र व सचिन खान निवासी मंडी श्यामनगर और अली अब्बास निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हरियाणा से उन्होंने बाइक चोरी की है। इसी बाइक से तीनों साथी पिछले कई महीने से क्षेत्र में गांजे की सप्लाई करते है। मुख्य आरोपी अली अब्बास अन्य दोनों आरोपियों को गांजा सप्लाई के लिए देता है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।