आई.ई.सी कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क स्थित आई ई सी कॉलेज में केन्द्र सरकार की मीडियम एवं स्माल स्केल इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने वाली संस्था ने एक व्याख्यान करके कॉलेज के मैनेजमेंट , इंजीनियरिंग और फार्मेसी के इंटरप्रिन्योर सोच रखने वाले छात्रों का चयन करके उनका इंटरप्रिन्योर बनने के सारे मानकों के बारे में वृहद व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान में एम.एस.एम.ई- डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के हेड ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ आर के भारती ने इनोवेटिव थॉट क्रिएशन के वातावरण के बारे में वृहद उदाहरणों से उत्साहित किया। एम एस एम ई के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ डी एस तोमर ने संस्था के विभिन्न गतिविधियों के बारे में परिचित कराया। श्री ए के ओझा ने केंद्र सरकार की ऐसी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जिनसे युवाओं को स्टार्टप और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सहायता मिलती है। लैंड रिक्वायरमेंट, सब्सिडी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, रिबेट्स और ल़ोन के लिए पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। शारदा यूनीवर्सिटी के लांच पैड के डायरेक्टर डॉ अमित सहगल ने आइडियाज को इंप्लीमेंट कैसे करें वो तरीके समझाया। संस्थान के ही पूर्व छात्र तथा यंग इंटरप्रिन्य़ोर, वी एस एनर्जी के संस्थापक विवेक सिंह ने प्रोडक्शन,मार्केटिंग, प्राइसिंग, प्रतिस्पर्धा और स्टार्टप के चेलैंजेज के बारे में बताया। कालेज के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार तथा डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने कालेज के इंटरप्रिन्य़ोरशिप ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में ऐसे कई छात्र समूह निकलकर आगे आये जो अपना स्टार्टप स्थापित करना चाहते हैं। संस्थान के डीन प्रोफेसर बी. शरण ने छात्रों से नये स्टार्ट अप लगा कर देश को तरक्की के पथ पर ले जाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर नुरुल हसन लस्कर ने सभी शिक्षको तथा छात्रो का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी देखे:-
आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा (बीबीए एवं बीसीए) में “शुभारंभ 4.0” ओरिएंटेशन-कम-...
गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जनवरी तक भरें आवेदन
आईआईआईटी लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति , भारत के विकास में लाभकारी है 5 डी: राष्...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन
जीएन ग्रुपऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में झूमे छात्र
SHARDA TECH. SCALES NEW FRONTIERS IN Information Technology
शारदा विश्वविद्यालय में इंडियन इनोवेटिव स्टार्टअप कांफ्रेंक्स आयोजित किया गया
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. सिन्हा विश्व दूरसंचार दिवस 2022 समारोह में सम्मानि...
UP Board 12th Topper 2024: शुभम वर्मा बने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर, ये रहे टॉपर्स की पूरी लिस्...
आईआईएलएम : बायोजेनिसिस-5 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
यूनिजिफ ने आयोजित की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस, 21वीं सदी के कौशल और शिक्षा पर हुई चर्चा
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के बीच MoU, योग-ध्यान और SDGs को बढ़ावा दे...
INVESTITURE CEREMONY AT RYAN INTERNATIONAL SCHOOL GREATER NOIDA
रेडियो : रेडियो के जनक कौन थे, एक ऐसा सूचना यंत्र जो बना आम से ख़ास तक कि पसंद
एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय मैं आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन
