एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा बनाये गये मास्क का वितरण

ग्रेटर नोएड: आज मंगलमय संस्थान के एन0सी0सी0 कैडेट्स ने एक जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी उठाते हुए कुमार पब्लिक स्कूल, सूरजपुर में छात्र/छात्राओं को मास्क वितरण किया और इसका महत्व समझाया।

इस अवसर पर मंगलमय संस्थान के चेरयरमैन अतुल मंगल ने कहा कि हमारे एन0सी0सी0 कैडेट्स समाज के लिए एक मिसाल है जो हमेशा सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था के वाइस चेयरमैन श्री आयुष मंगल ने कहा कि मास्क अब हमारी जरूरत बन गया है। ये हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि मास्क का उपयोग करे। इस अवसर पर अरूण राणा जी ने भी छात्राओं को उनके कर्त्तव्य पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया व बताया कि मास्क पहनना और खुद को सुरक्षित रखना आवश्यक है। डीन डॉ0 मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि हमारे एन0सी0सी0 कैडेट्स बहुत ही योग्य है और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है व समाज के लिए एक मिसाल हैं। सर्जेन्ट अन्नु चौहान, प्रीति सिहं, रिया, प्रियंका प्रसाद व रूचि चौहान ने मास्क खुद बनाये व वितरण के दौरान बताया कि मास्क क्यों पहनना चाहिए । यह कार्यक्रम 31 यू0पी0 गर्ल्स बटालियन के सहयोग से एन0सी0सी0 अधिकारी, लेफ्टिनेंट डॉ0 सीमा सिहं के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक यशपाल चौहान व सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

एस्टर पब्लिक स्कूल : सिद्धार्थ शर्मा हेड बॉय तो मेघा शर्मा बनी हेड गर्ल
पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
जिम्स  निदेशक  ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा ईशान कॉलेज के छात्रों को फ्री मेडिकल किट का वितरण
योगी आदित्यनाथ ने निपुण प्लस, डीबीटी योजना, स्मार्ट क्लास जैसी शैक्षिक योजनाओं का किया शुभारंभ
जीएल बजाज संस्थान में एनवीडीया एआई लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर का इसरो के एक्स चेयरमैन डॉक्टर के. सिवा...
बिजनेस स्टार्टअप में हर्षल और पारस ने मारी बाजी
गोरखपुर में प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय, 30 नवम्बर तक पूरा होगा निर्माण कार्य
ग्रेटर नोएडा : आईआईएलएम इग्नाईट टेकफेस्ट 2019 का समापन, कई तकनीकी प्रतियोगिताएं में विद्यार्थियों क...
एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी
आईआईएमटी कॉलेज में कोम्‍बेट मैनेजमेंट फेस्‍ट का आयोजन
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर की बोर्ड बैठक सम्पन्न
मैं से हम के साथ आईआईए के प्रथम ब्रेकफास्ट गोष्ठी का आयोजन
RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA BAN ON SINGLE USE PLASTICS
महर्षि पाणिनि गुरुकुल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक पाठ्यक्रम का संगम, अब ब...
शारदा विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित मेडिकल स्टूडेंट्स से चांसलर पी.के गुप्ता ने कहा - निस्वार्थ सेवा...
प्राथमिक विद्यालय चचूरा में शिक्षक संकुल मासिक बैठक का हुआ आयोजन