कीर्तिमान : गलगोटियाज यूनिवर्सिटी  में अब तक का सबसे अधिक प्लेसमेंट ऑफर 

गलगोटियाज यूनिवर्सिटी ने सत्र 2021-22 में अब तक का सबसे अधिक प्लेसमेंट ऑफर का एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए चार हजार से अधिक नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त किए हैं, जबकि कैलेंडर वर्ष का दूसरा सेमेस्टर अभी भी चल रहा है। सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय पहले ही बीटेक के 75% छात्रों को प्लेसमेंट प्रदान कर चुका है। 40% से अधिक छात्रों ने एक से अधिक नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि 35% छात्रों ने 5 लाख प्रति वर्ष से अधिक के वेतन के  पैकेज प्राप्त किए। कॉर्पोरेट जगत से  इंफोसिस, कॉग्निजेंट, विप्रो, टीसीएस, कैपजेमिनी, एचसीएल, एक्सेंचर, डीएक्ससी टेक्नोलॉजीज जैसी बड़ी कंपनियों ने छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान किए है। इसके अलावा वर्तमान सत्र में अमेरिकन एक्सप्रेस, वीवो मोबाइल्स, एयरटेल, सिस्को, ओप्पो मोबाइल्स, नेशनल इंस्ट्रूमेंट्स और नोकिया आदि प्रमुख रिक्रूटर्स ने गलगोटिया के छात्रों को प्राथमिकता दी हैं। विश्वविद्यालय के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों में वैवहारिक कौशल का समावेश करते हुए उन्हें वैश्विक पेशेवर बना रही है। गलगोटियाज विश्वविद्यालय अपने अत्याधुनिक परिसर, सामरिक शिक्षा, अधिगम प्रक्रिया और सबसे उन्नत सुविधाओं के लिये जानी जाती रही है। विश्वविद्यालय का ऐसे वातावरण का उद्देश्य रहा है। जिसके द्वारा छात्रों में कॉर्पोरेट औद्योगिक व्यक्तित्व पैदा किया जा सके। तथा साथ ही साथ सर्वोच्च शैक्षिक प्रणाली को सशक्त बनाया जा सके। जिससे कि अपने छात्रों को अच्छे से अच्छे व्यवसायिक अवसर प्रदान कर सकें। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास आने वाले सेमेस्टर के लिए कई बड़े ब्रांड हैं और विश्वविद्यालय दूसरे चरण के प्लेसमेंट को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है विश्वविद्यालय अपने छात्रों को उद्योग क्षेत्र के लिए लगातार तैयार कर रहा है और इस उद्देश्य के लिए, विश्वविद्यालय ने इंफोसिस, कॉग्निजेंट, एरिक्सन, टेक महिंद्रा, विप्रो और कई अन्य बड़े कॉर्पोरेट भागीदारों के साथ एमओयू हस्ताक्षर किये।

 

बीटेक की प्रांजल श्रीवास्तव को २२ लाख ,दिव्या पटेल को १९.५० लाख, अनुराग वर्मा को १८ लाख, आर्यन राज को १६.५७ लाख वनिष्का गुप्ता को १२.५० लाख, हर्षित कौशिक को ११.६० लाख, और एमबीए में अमन राजा को १०.८० लाख, शिवेंद्र प्रताप सिंह ९ लाख का प्रति वर्ष पैकेज ऑफर हुआ है।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात
शारदा विश्विद्यालय में " साइंस एंड इंजीनियरिंग ऑफ़ मैटेरियल्स " पर अन्तराष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के साथ समझौता ज्ञ...
AIMT ने लॉन्च किया Collexo Pixi स्मार्ट आईडी कार्ड, छात्रों को मिलेगा डिजिटल कैंपस अनुभव
रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने COP-29 जलवायु चुनौती में पेश किए नवाचार, सराहना के साथ प्रमाणपत्र...
आईटीएस कॉलेज के छात्रों ने आईआईटी मंडी में रोबोटिक्स प्रतियोगिता जीती, स्वर्ण और रजत पदकों से हुए सम...
यूनाइटेड कॉलेज में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय में “मार्केटिंग चैनल्स ऐज़ अ ग्रोथ इंजन” पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित
समसारा विद्यालय में वार्षिकोत्सव का शानदार समारोह
लॉयड के शिक्षा विभाग द्वारा बी.एड. 2020,2021, 2022 और 2023 बैच के शिक्षा स्नातकों को प्लसेमेन्ट ड्र...
Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में छुट्टी बढ़ाई गई
जी.एल. बजाज में आईईईई-2024 सम्मेलन का भव्य समापन, 361 शोधपत्रों पर हुई चर्चा
गाजीपुर में रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की मौत
आईटीएस कॉलेज में टैबलेट वितरण: डिजिटल युग में फिजियोथेरेपी छात्रों की बड़ी छलांग
आईएमएस गाजियाबाद ने भव्य 32वें वार्षिक दीक्षांत समारोह 2023 का आयोजन
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह