वन मैप ग्रेनो का समसारा स्कूल के छात्रों ने किया अध्ययन

-सीईओ ने वन मैप के बारे में छात्रों को खुद दी जानकारी
-वन मैप के फीचर को अपने प्रोजेक्ट में शामिल करेंगे छात्र

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को करोड़ो रुपये के खाली प्लॉट की जानकारी देने वाला वन मैप यहां के छात्रों के लिए भी अध्ययन का विषय बन गया है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा के समसारा द वर्ल्ड एकेडमी के छात्रों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आकर वन मैप ग्रेटर नोएडा के बारे में जानकारी ली। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने खुद छात्रों को इसके बारे में जानकारी दी।
दरअसल, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने ग्रेटर नोएडा से जुड़ी हर जानकारी को आम पब्लिक तक पहुंचाने के लिए वन मैप तैयार कराया है। इसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in से लिंक किया गया है। उस पर क्लिक करते ही ग्रेटर नोएडा की सारी जानकारी कंप्यूटर पर मिल जाती है। मसलन, सिटीजन कॉलम पर क्लिक करने से ग्रेटर नोएडा में स्थित बस स्टॉप और पुलिस स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, सार्वजनिक शौचालय कहां हैं, यह सब पता चल जाएगा। ग्रेटर नोएडा के बुक मार्क जैसे कि परी चौक, जेपी ग्रींस, इंडिया एक्सपो मार्ट, सिटी पार्क आदि कहां हैं। सेक्टर में स्थित एक-एक प्लॉट और उसके आवंटी का ब्योरा भी आप वन मैप से देख सकते हैं। आवासीय, इंडस्ट्री, संस्थागत, वाणिज्यिक, आईटी आदि के कितने भूखंड खाली हैं, इसे भी आप यहां देख सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से स्कीम के जरिए आवेदन कर प्लॉट भी पा सकते हैं। बीते दिनों वन मैप के जरिए कई खाली प्लॉटों के बारे में प्राधिकरण को जानकारी हुई, जिसे आवंटित करने से करोड़ो रुपये की आमदनी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हुई। इसकी खूबियों की खूब चर्चा हो रही है। समसारा द वर्ल्ड एकेडमी के 11वीं कक्षा के छात्रों पृथ्वीराज चौहान व लवन्या मराठिया ने बुधवार को अपनी प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीण रॉय और शिक्षक सौरव कुमार शर्मा के साथ प्राधिकरण आकर वन मैप ग्रेटर नोएडा का अध्ययन किया। सभी ने इसे बहुत जन उपयोगी और अन्य एप से अलग बताया। छात्रों ने कहा कि वन मैप से ग्रेटर नोएडा में निवेशकों को आकर्षित करने में बहुत मदद मिलेगी। ये छात्र वन मैप ग्रेटर नोएडा को अपने क्लास के प्रोजेक्ट में शामिल करेंगे। इसके साथ ही छात्रों ने वन मैप मेें आसपास के जनसंख्या घनत्व व पार्किंग एरिया का ब्योरा जोड़ने का सुझाव दिया। सीईओ ने इन दोनों सुझावों पर पहले से ही काम जारी होने की बात कही। इस दौरान सिस्टम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

इलेक्ट्रिशियन कर्मचारियों के धरने को करप्शन फ्री इंडिया संगठन का समर्थन
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की प्रेरणा से बच्ची ने असहाय लोगों में बांटा कम्बल
जहांगीरपुर: श्री रामायण मेला समिति की नई कार्यकारणी गठित, सुरेंद्र शर्मा सरल बने अध्यक्ष
साप्ताहिक बाजारों में पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर लगेगा जुर्माना
"रन फॉर फन": बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, एसएसपी वैभव कृष्ण ने बढ़ाया उत्साह
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
फोर्टिस ने स्टेलर एमआई लेगेसी सोसायटी में शुरू किया चिकित्सा कक्ष, निवासियों को मिलेगी स्वास्थ्य सेव...
G20 Summit 2023 LIVE Updates: G20 समूह में नए देश का नाम जुड़ा, जानें किसको मिली सदस्यता
25 नवंबर को किसानों की महापंचायत: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
बिरौंडा के बाबा मोहन राम मंदिर में ग्यारस एकादशी पर सैकड़ों साल पुरानी फाग परंपरा का उल्लास
नायल (NIAL ) की बोर्ड 15वीं  बोर्ड  बैठक सम्पन्न, नोएडा  एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाई चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं
यूपी: प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ
पत्नी की चाकू से गोदकर की गयी हत्या का खुलासा
जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
सावित्री बाई फुले जयंती : स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि